Advertisement

कलेक्टर के निर्देश पर जनदर्शन में पहुॅची संगीता का तत्काल बना राशन कार्ड

बालोद: कलेक्टर के निर्देश पर जनदर्शन में पहुॅची संगीता का तत्काल बना राशन कार्ड

आम लोगों से की भेंट, उनकी मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार आम लोगों के समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टोरेट बालोद में प्रत्येक कार्य दिवसों में आयोजित होने वाली कलेक्टर जनदर्शन आम लोगों के लिए अत्यंत लाभप्रद सिद्ध हो रहा है। जनदर्शन में पहुॅचे सुदूर अंचल सहित जिले के सभी क्षेत्रों के लोगों की मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई होने से प्रतिदिन जनदर्शन में पहुॅचने वाले लोग बालोद जिला प्रशासन की इस नई व्यवस्था की भूरी-भूरी सराहना कर रहे हैं। जनदर्शन में आज कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने राशन कार्ड बनाने की मंाग लेकर पहुॅची गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम रेंगाकठेरा निवासी श्रीमती संगीता कुम्भकार को तत्काल नया राशन कार्ड प्रदान किया। कलेक्टर डॉ. सिंह के त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के फलस्वरूप श्रीमती संगीता कुम्भकार को नया राशन कार्ड मिलने पर वे बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहीं थी। उन्होंने कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं बालोद जिला प्रशासन की प्रत्येक कार्यदिवसों में आयोजित होने वाले जनदर्शन की नई व्यवस्था की सराहना करते हुए हृदय से धन्यवाद दिया।
जनदर्शन में आज ग्राम कनेरी निवासी ललिता बाई, ग्राम भरदा निवासी मिथुन राम साहू, गुण्डरदेही के जयकिशन, ग्राम भरदा निवासी अमृत लाल देवांगन एवं किरण धनकर, कुसुमकसा निवासी अनिल सुथार आदि ने भी कलेक्टर से भेंट कर अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर डॉ. सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियांे को तलब कर आम लोगों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47