Advertisement

रायगढ़/ पुलिस बल के जांबाज कोरोना वारियर्स आरक्षक अजय सोनवानी कोरोना से लड़ते हुए जिंदगी की हार गए जंग!

कोरोना के इलाज के दौरान अपेक्स हॉस्पिटल में उनका हुआ निधन..!

आज अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती थाना पुसौर के आरक्षक अजय किशोर सोनवानी का ईलाज दौरान निधन हो गया। कोरोना के लक्षण दिखने पर अजय ने 29 अप्रैल को अपनी RTPCR टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट नहीं आई थी । आज प्रातः करीब 03:30 बजे अजय के सीने में असहनीय दर्द उठा, जिसके बाद प्रभारी थाना पुसौर सउनि इगेश्वर यादव, अजय के जीजाजी, आरक्षक टीकाराम बरेठ और उसके साथी उसे रायगढ़ लाये । और आरक्षक के स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी एडिशनल एसपी को दिया गया तो उन्होनें टीआई अमित शुक्ला को अपेक्स हॉस्पिटल में आरक्षक को भर्ती कराने की व्यवस्था करने हेतू निर्देशित किया।

अपैक्स हॉस्पिटल में भर्ती के पूर्व उसका एनटीजेन टेस्ट कराया गया था जो निगेटिव आई थी। अजय का प्रातः में एक्स-रे, सिटी स्कैन कराया गया। अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती अजय ईलाज के दौरान आज कोरोना से जंग लड़ते हुए सुबह जिंदगी की जंग हार गया। उसकी RTPCR रिपोर्ट आज प्राप्त हुई, जिसमें उसे पॉजिटिव बताया गया है। अजय की RTPCR रिपोर्ट आज प्राप्त हुई जिसका रिपोर्ट पॉजिटिव बताया गया है।

कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए शाम अपेक्स हॉस्पिटल परिसर में जवान अजय सोनवानी को जिला पुलिस की ओर से एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा एवं डीएसपी गरिमा द्विवेदी द्वारा ससम्मान श्रृद्धांजलि दी गई जिसके बाद उसके पार्थिव शरीर को उसके गृहग्राम दनसरा तहसील सारंगढ़ रवाना किया गया है, जहां कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुये सीमित लोगों की उपस्थित में शव का अंतिम संस्कार किया जावेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आरक्षक अजय किशोर सोनवानी मूलत: ग्राम दनसरा सारंगढ़ के रहने वाले थे। वर्ष 2008 में अजय आरक्षक के पद पर जिला पुलिस बल रायगढ़ में भर्ती हुए थे । रक्षित केन्द्र, थाना धरमजयगढ़, चौकी कनकबीरा के बाद अजय पुसौर में पदस्थ थे। कोरोना काल में आरक्षक अजय सक्रिय रूप से हर ड्यूटी में शामिल रहें हैं। बेहद मृदुभाषी अजय सोनवानी का पुसौर क्षेत्र में आमजनों के बीच में अच्छी पकड़ थी । ड्यूटी के लिए तत्पर और जरूरतमंदों की मदद के लिये हमेशा आगे रहने वाला अजय अपने अधिकारियों का अतिप्रिय था । उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो जुड़वा पुत्री हैं, जो ग्राम दनसरा सारंगढ़ में निवासरत हैं ।  जिला पुलिस बल से कोरोना से हुई यह दूसरी क्षति है, इसके पूर्व जिला बल ने थाना धरमजयगढ़ के प्रधान आरक्षक शारदा प्रसाद टंडन को खोया है ।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47