Advertisement

सिविल, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा के रात्रिकालीन पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदन

रायपुर : सिविल, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा के रात्रिकालीन पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदन

किरोड़ीमल पॉलिटेक्निक रायगढ़ में शुरू होगा रात्रिकालीन डिप्लोमा पाठ्यक्रम

किरोड़ीमल शासकीय पॉलिटेक्निक रायगढ़ शैक्षणिक सत्र 2022-23 में इंजीनियरिंग की तीन कोर ब्रांच सिविल, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल में रात्रिकालीन डिप्लोमा का पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। प्रत्येक ब्रांच में प्रवेश के लिए 40 सीटें निर्धारित है। डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 10 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र किरोड़ीमल पॉलिटेक्निक कॉलेज से कार्यालयीन समय में 300 रूपए नगद जमा कर प्राप्त किया जा सकता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रात्रिकालीन डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए उम्मीदवार की आयु 01 जुलाई 2022 को 20 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए। उसे 12वीं बोर्ड अथवा उसके समक्ष परीक्षा गणित एवं विज्ञान विषय के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उम्मीदवार को पाठ्यक्रम से संबंधित क्षेत्र में शासकीय सेवा, सार्वजनिक या निजी प्रतिष्ठानों, उद्योगों या तकनीकी शिक्षण संस्थाओं में न्यूनतम दो साल की पूर्णकालिक सेवा (नियमित या संविदा) पर होना चाहिए। अनुभव की गणना आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार की तकनीकी सेवा का स्थल किरोड़ीमल शासकीय पॉलिटेक्निक से 60 किलोमीटर की परिधि में होना चाहिए। छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अथवा अन्य पिछड़ा वर्ग (क्रिमीलेयर को छोड़कर) को स्थायी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57