Advertisement

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की तैयारियां जोरों पर

रायपुर : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की तैयारियां जोरों पर

मुख्य सचिव ने राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक ली

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 06 अक्टूबर 2022 से 06 जनवरी 2023 तक

खेलों का आयोजन 6 स्तरों में होगा: 6 अक्टूबर को राजीव युवा मितान क्लब स्तर से होगी शुरूआत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन पहली बार आगामी 06 अक्टूबर 2022 से 06 जनवरी 2023 तक किया जा रहा है। इन खेलों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। तैयारियों के सिलसिले में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 के आयोजन हेतु गठित राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
मुख्य सचिव ने बैठक में विभागीय अधिकारियों से कहा कि जिन स्थानों पर आयोजन समितियों का गठन नहीं किया गया है वहां 5 अक्टूबर से पहले सभी स्तरों पर आयोजन समितियों का गठन कर लिया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि 6 अक्टूबर से राजीव युवा मितान क्लब स्तर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलोें का आयोजन किया जा रहा है, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। खेल प्रतियोगिताएं नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पृथक-पृथक होंगी। इसके लिए नगरीय प्रशासन एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को खेलों के सफल आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है।
मुख्य सचिव ने सभी स्तरों की प्रतियोगिताओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। सभी स्तर पर खेल मैदान, आयोजन स्थल का निर्धारण, आवश्यक खेल सामग्री, उपकरण, रेफरी, निर्णायक, प्राथमिक उपचार, पेयजल, साफ-सफाई एवं चलित शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, नियमावली-गाईडलाइन के आधार पर प्रत्येक स्तर पर रेफरी एवं निर्णायकों के प्रशिक्षण की व्यवस्था और खेलों के आयोजन हेतु प्रचार-प्रसार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
खेल-प्रतियोगिताएं 2 श्रेणियों में होंगी
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की मार्गदर्शिका एवं कार्ययोजना के तहत खेल प्रतियोगिताएं दो श्रेणी में हांेगी। इसमें खेल विधाओं के अनुसार दलीय एवं एकल श्रेणी निर्धारित की गई है। दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिठूल, सांखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी छत्तीसगढ़िया खेल विधाएं शामिल हैं। एकल श्रेणी में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद शामिल हैं।
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन 6 स्तर पर होगा
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के 6 स्तर निर्धारित किये गये है। इसके अनुसार पहले ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र स्तर पर राजीव गांधी युवा मितान क्लब में खेलों का आयोजन नाकआउट पद्धति से होगा। दूसरा स्तर जोन है जिसमें आठ राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर एक क्लब होगा। तीसरे स्तर पर विकासखण्ड तथा नगरीय क्लस्टर स्तर, जिला, संभाग और अंत में राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हांेगी।
बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक खेलों में हो सकेंगे शामिल
खेलों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक भाग लेंगे। इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग और तीसरा वर्ग 40 वर्ष से अधिक उम्र के लिए है। इन प्रतियोगिता में महिला एवं पुरूष दोनों वर्ग में प्रतिभागी होंगी।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती रेणु जी पिल्ले, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग एस. भारतीदासन, संचालक नगरीय प्रशासन अयाज तम्बोली, विशेष सचिव वित्त श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा, संचालक जनसम्पर्क सौमिल रंजन चौबे, खेल एवं युवा कल्याण संचालक श्रीमती श्वेता सिन्हा सहित वित्त, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, स्कूल शिक्षा एवं जनसम्पर्क विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57