
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
प्रधानमंत्री ने श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री ने श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
नयी दिल्ली, चार अक्टूबर/ प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि देश को आजाद कराने में उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया।.
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। मां भारती के इस निडर सपूत ने देश को आजाद कराने और लोगों में गर्व की भावना को मजबूत करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।’’.








