Advertisement

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग क्षेत्र में करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात

रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग क्षेत्र में करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात

आज यहां रायपुर जिले के आरंग विकास

नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज यहां रायपुर जिले के आरंग विकास खंड के ग्राम गुल्लू में 30 करोड़ 12 लाख रूपये की लागत से बनने वाले 132/33 केव्ही सब स्टेशन का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सब स्टेशन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। इसके बन जाने पर गुल्लू सहित आसपास के क्षेत्र के करीब 200 ग्रामों के लाखों घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को फायदा होगा। विद्युत उपकेंद्र के निर्माण हो जाने पर आरंग और मंदिर हसौद के आसपास और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। डॉ. डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में तेजी से जनहितैषी काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत कंपनियां द्वारा राज्य के उपभोक्ताओं को निरंतर विद्युत आपूर्ति की जा रही है। विद्युत अधोसंरचना को बेहतर बनाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। डॉ. डहरिया ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को कहा कि नये उपकेंद्र का निर्माण जल्द पूरा करायें, जिससे क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मंत्री डॉ. डहरिया ने लोगों को दुर्गा नवमी और दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत उनके बैंक खातों में सीधे राशि अंतरित की जा रही है। कृषि भूमिहीन मजदूरों को भी उनके बैंक खातों में राशि अंतरित की जा रही है। गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालकों, गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को लाभान्वित किया जा रहा है। आम जनता को शासकीय कामकाज के लिए दूर नहीं जाना पड़े इसके लिए नयी तहसीलों, राजस्व सर्किल और नए जिलों का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई-दीदी क्लिनिक जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इससे लोगों सहजता से स्वास्थ्य सुविधाएं उनके मुहल्लों और हाट बाजारों में सुलभ होने लगी है। छत्तीसगढ़ राज्य की कला एवं संस्कृति, खेल-कूद एवं परम्पराओं के संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ी खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए 6 अक्टूबर से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल राज्य में शुरू हो रहे हैं। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष आरंग श्री खिलेश देवांगन, श्री कोमल साहू, सहित जिला पंचायत जनपद पंचायत और ग्राम पंचायतों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57