Advertisement

36वें नेशनल गेम्स-2022 गुजरात : तलवारबाजी में छत्तीसगढ़ ने जीते चार पदक

रायपुर : 36वें नेशनल गेम्स-2022 गुजरात : तलवारबाजी में छत्तीसगढ़ ने जीते चार पदक

36वें नेशनल गेम्स 2022 में छत्तीसगढ़ के सेबर टीम चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। आज गांधीनगर में सेबर इवेंट चैम्पियनशिप में रेशु साहू, गौरव चौधरी, जुबराज सिंह, एस.वीजू की टीम ने क्वाटर फाइनल मुकाबले में हरियाणा को संघर्षपूर्ण मुकाबले के अंतिम क्षणों में 45-44 से हराकर रोमांचक जीत दर्ज़ कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। परंतु सेमीफाइनल में हुए संघर्षपूर्ण मुकाबले में टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। फेंसिंग के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, खेल मंत्री उमेश पटेल, फेंसिंग के अध्यक्ष डॉ. एस. भारतीदासन एवं महासचिव बशीर अहमद खान, खेल एवं युवक कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव, सीडीएम अतुल शुक्ला एवं डिप्टी सीडीएम रूपेंद्र सिंह चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सेबर टीम के मुख्य कोच प्रवीण कुमार गनवारे, वी जॉनसन सोलोमन एवं अनूप चौधरी टीम मैनेजर अखिलेश दुबे ने बताया कि छत्तीसगढ़ ने अब तक प्रतियोगिता में 2 रजत पदक एवं 2 कांस्य पदक सहित कुल 4 पदक राज्य के लिए जीते हैं। राज्य के खिलाड़ियों ने सीमित संसाधन के बावजूद एक माह के कठिन प्रशिक्षण में ये सफलता अर्जित की हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57