अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का शस्त्र पूजन संपन्न

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का शस्त्र पूजन संपन्न

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

जिस समाज में आप जन्म लिया है उस समाज के उत्थान के लिए भी काम करें -अनिरुद्ध सिंह

किसी भी देश की सस्कृति यदि विलुप्त हो जाए तो उस देश को खंडित होने से कोई बचा नही सकता- डा प्रशांत

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर – जय शिवाजी ,जय श्री राम ,जय भवानी उद्घोष के बीच अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा विश्रामपुर का शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजन किया गया ।
जानकारी के अनुसार दशहरा पर्व के अवसर पर प्रतिवर्षअनुसार इस वर्ष भी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा भवन परिषर में शास्त्र एवम शस्त्र पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्रखंड पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न कराया गया। शस्त्र पूजन के मुख्य यजमान केंद्रीय चिकित्सालय विश्रामपुर के सीएमओ डॉक्टर विवेकानंद सिंह थे ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसईसीएल बिश्रामपुर आमगांव के सब एरिया (महाप्रबंधक) अनिरुद्ध सिंह ने अपने अतिथीय उद्बोधन में कहा कि जिस समाज में व्यक्ति जन्म पाता उस समाज के प्रति दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। प्रत्येक प्राणी अपने-अपने समूह में रहना पसंद करता है चाहे मनुष्य हो या कोई और प्राणी, सबसे विकसित एवं बुद्धिमान मनुष्य होने के कारण इसे अपने समाज ,प्रदेश, देश के प्रति कर्तव्यों का बोध भी होना चाहिए ।समाज को मजबूत करने के लिए तन मन धन से सहयोग करने के लिए हर व्यक्ति को अपनी प्रतिबद्धता को दोहराना चाहिए ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं सूरजपुर बीएमओ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ प्रशांत सिंह ने सभी उपस्थित क्षत्रिय बंधुओं को दशहरा विजयदशमी की बधाई देते हुए कहा कि सनातन धर्म में शस्त्र और शास्त्र दोनों की पूजा की जाती है, इस परंपरा और संस्कृति को क्षत्रिय समाज आज भी कायम रखा है और भविष्य में भी रखना चाहिए । इन्होने कहा कि जिस देश की संस्कृति मिट जाती है वह देश खंडित खंडित हो जाता है अतः हम सबकी जिम्मेदारियां देश के प्रति ज्यादा है । हम सब भारतीय संस्कृति और संस्कार को न भुल कर अपने जीवन में इसे उतार कर अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाएं। डॉ सिंह ने आगे कहा कि आज विजयदशमी के दिन आप सब अपने अंदर की बुराइयों को त्याग कर अपने देश प्रदेश घर परिवार समाज के लिए खुद को समर्पित करे । इस अवसर पर समाज ने सब एरिया महाप्रबंधक अनिरुद्ध सिंह ,डॉक्टर विवेकानंद सिंह, डॉक्टर प्रशांत सिंह ,श्रमिक नेता सुजीत सिंह, अविनाश सिंह, विकास सिंह ,अजय सिंह राव को सहित समाज के प्रतिष्ठित जनों का सम्मान किया। गया इस अवसर पर क्षत्रिय समाज महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीप्ति स्वाई सहित शीला सिंह, राधिका सिंह, कुसुम सिंह, निर्मला सिंह, शीला सिंह, प्रेमचंद सिंह ,जितेंद्र बहादुर सिंह, रमेश सिंह ,त्रिभुवन सिंह, रंजय सिंह, ठाकुर रोशन सिंह , रामाशंकर सिंह ,गौतम सिंह चौहान ,प्रणय सिंह राणा ,धर्मेंद्र सिंह ,दीपेंद्र सिंह ध,र्मेंद्र सिंह विट्ठल ,चंदन सिंह ,अनिरुद्ध सिंह, अवनीश सिंह विधायक आदि उपस्थित थे। आगंतुक जनों का स्वागत विकास सिंह मंच का संचालन रामाशंकर सिंह एवं आयोजन की सफलता के लिए उपस्थित जनों का आभार एवं धन्यवाद गोपाल सिंह विद्रोही ने ज्ञापित किया