Advertisement

क्षत्रिय महासभा विश्रामपुर का अध्यक्ष सुजीत सिंह महासचिव विकास सिंह ठाकुर रोशन सिंह कोषाध्यक्ष बने

क्षत्रिय महासभा विश्रामपुर का अध्यक्ष सुजीत सिंह महासचिव विकास सिंह ठाकुर रोशन सिंह कोषाध्यक्ष बने

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर -क्षत्रिय महासभा विश्रामपुर का सुजीत सिंह अध्यक्ष ,विकास सिंह सचिव , ठाकुर रोशन सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए है। साथ ही राहुल सिंह क्षत्रिय महासभा युवा यूथ के अध्यक्ष एवम अवनीश सिंह विधायक को सचिव का दायित्व सौंपा गया ।
जानकारी के अनुसार क्षत्रिय महासभा विश्रामपुर संगठन की मजबूती एवं सामाजिक गतिविधियां तेज करने के उद्देश्य से संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की घोषणा समाज के गोपाल सिंह ने विद्रोही ने किया । जिसे उपस्थित जनों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नए अध्यक्ष सुजीत सिंह ,सचिव विकास सिंह, कोषाध्यक्ष रोशन सिंह एवं यूथ विंग का अध्यक्ष राहुल सिंह व सचिव अविनाश सिंह को दायित्व सौंपते हुए गोपाल सिंह विद्रोही ने इन नवीन पदाधिकारियों को अभिलंब अपनी अपनी कार्यकारिणी की विस्तार करने का आग्रह किया। संगठन के मार्गदर्शक मंडल का भी नवीन पदाधिकारियों द्वारा जल्द किया जाएगा। नवीन पदाधिकारियों की घोषणा से समाज के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पदाधिकारियों को स्वागत किया। पने नवीन दायित्वों का प्रभार लेते हुए अध्यक्ष सुजीत सिंह ने समाज को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आप सब ने जिस तरह से हम पर विश्वास कर एक नए दायित्व सौंपा है इसे हम आप सब के आशीर्वाद स्नेह एवं सहयोग से अवश्य आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे । अध्यक्ष ने कहां कि बहुत जल्द नवीन कार्यकारिणी की गठन कर एक नई ऊर्जा के साथ समाज के लिए सार्थक कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। नए पदाधिकारियों को समाज के लोगों ने पुष्टाहार एवं अंग वस्त्र श्रीफल प्रदान कर स्वागत करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉक्टर विवेकानंद सिंह, डॉ प्रशांत सिंह ,अनिरुद्ध सिंह, अशोक सिंह, प्रेमचंद सिंह ,जितेंद्र बहादुर सिंह,चंदन सिंह ,रामाशंकर सिंह ,रंजय सिंह ,रमेश सिंह, चंदन सिंह ,गौतम सिंह चौहान , प्रेम जीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह ,दीप्ति स्वाई सहित काफी संख्या में समाज की लोग उपस्थित थे

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57