
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
भाजपा ने निकाय चुनाव टालने के मामले में राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की
भाजपा ने निकाय चुनाव टालने के मामले में राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की
पटना, आठ अक्टूबर/ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर निकाय चुनाव टालने के मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।.
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से यह मांग पटना उच्च न्यायालय के उस आदेश के मद्देनजर की जिसके तहत अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) के लिए सीट आरक्षण को ‘‘अवैध’’ करार दिया गया है।.












