मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 8 एवं 9 अक्टूबर को

रायपुर :मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 8 एवं 9 अक्टूबर को

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

मुख्यमंत्री 8 अक्टूबर को गढ़फुलझर में आयोजित रामचण्डी दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 8 एवं 9 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के सिविल लाईन स्थित न्यू सर्किट हाऊस में कलेक्टर आयोजित है। वे 8 अक्टूबर को सवेरे 9.30 बजे से आयोजित कॉन्फ्रेंस में शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति तथा कानून एवं व्यवस्था के बारे में जिलेवार गहन समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल इसके पश्चात् दोपहर 2.35 बजे पुलिस ग्राउण्ड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.20 बजे महासमुंद जिले के विकासखण्ड बसना अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर के रामचण्डी मंदिर स्थित मैदान पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल वहां गढ़फुलझर में आयोजित रामचण्डी दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वे शाम 5.15 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

गौरतलब है कि राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में 8 एवं 9 अक्टूबर को आयोजित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में 8 अक्टूबर को सवेरे 9.30 बजे से आयोजित बैठक में प्रदेश के समस्त संभागायुक्त, आईजी तथा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहेंगे। 8 अक्टूबर को दोपहर के भोजन के पश्चात् पुलिस अधिकारियों को जाने की अनुमति दी गई है। दोपहर 2.30 बजे भोजन के पश्चात् आयोजित समीक्षा बैठक में सभी कलेक्टर्स के साथ संभागीय आयुक्त, सीईओ जिला पंचायत और आयुक्त नगर निगम उपस्थित रहेंगे। इसके अगले दिवस 9 अक्टूबर को पुनः सवेरे 9.30 बजे से समीक्षा बैठक जारी रहेगी।