Advertisement

शासकीय अस्पतालों से मृतक के शवों को ससम्मान उनके घर तक पहुंचाने वाहनों की हो पर्याप्त व्यवस्था : मुख्यमंत्री

रायपुर : शासकीय अस्पतालों से मृतक के शवों को ससम्मान उनके घर तक पहुंचाने वाहनों की हो पर्याप्त व्यवस्था : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला कलेक्टरों को दिए निर्देश

जिलों में पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराए जाएं शव वाहन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासकीय अस्पतालों में उपचार के दौरान मृतक के शव को ससम्मान उनके घर तक ले जाने के लिए पर्याप्त शव वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी जिला कलेक्टर, स्वास्थ्य विभाग एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से समन्वय कर पर्याप्त संख्या में शव वाहनों की व्यवस्था करें ताकि मृतक एवं शोकाकुल परिजनों को ससम्मान उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था हो सके। गौरतलब है कि अनेक शासकीय अस्पतालों में स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा शव वाहनों की व्यवस्था की गई है, लेकिन कई बार ऐसी खबरें सामने आती हैं कि शोकग्रस्त परिवार को समय पर मृतक के शव को घर ले जाने के लिए वाहन मुहैया नहीं हो पाते।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57