Advertisement

अबूझमाड़ के देवानंद ने हेलीकॉप्टर में देखा खुला आसमान

रायपुर : अबूझमाड़ के देवानंद ने हेलीकॉप्टर में देखा खुला आसमान

देवानंद के गांव में सूरज की रोशनी भी नहीं पहुंचती

जॉयराइड के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया धन्यवाद

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

प्रदेश के अबूझमाड़ का 10वीं कक्षा का टॉपर्स देवानंद कुमेटी के पैर आज जमीन पर नहीं पड़ रहे हैं, क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उसे हेलीकॉप्टर में उड़ने का मौका जो दिया है। वह अपनी खुशी को व्यक्त भी नहीं कर पा रहा है। देवानंद ने कहा कि मेरे गांव गुमियापाल में सूरज की रोशनी भी बहुत मुश्किल से पहुंच पाती है,ऐसे में हेलीकॉप्टर की सवारी किसी सपने से कम नहीं है। मुख्यमंत्री बघेल ने हमे हेलीकॉप्टर से आसमान छूने का मौका दे दिया, जिसके लिए मैं उनको बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं।
नारायणपुर जिले के अबुझमाड़ के विशेष पिछड़ी जनजाति अबुझमाडिया समुदाय के देवानंद कुमेटी ने 10वीं कक्षा में विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग से टॉप किया है। देवानंद ने विवेकानंद विद्यापीठ नारायणपुर से पढ़कर 90 प्रतिशत अंक हासिल किया है और आगे पढ़कर इंजीनियर बनना चाहता है। अपनी सफ़लता का श्रेय उन्होंने अपने बड़े भाई बुधराम कुमेटी को दिया है। देवानंद ने बताया कि उसके पिता आयतु राम कुमेठी किसान है, किसानी से ही पूरे परिवार का जीवनयापन हो रहा है। उनके गांव और घर में मूलभूत सुविधाएं पहुंच पाना भी मुश्किल हो जाता था पर मुख्यमंत्री बघेल की पहल से अब उन्हें राज्य मे संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है जिससे उनकी जिंदगी में नयी रोशनी मिल रही है और इसी योजनाओं का लाभ लेकर देवानंद आज यहां तक पहुंच सके हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57