Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रूरल इंडस्ट्री पार्क में बने उत्पादों की प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रूरल इंडस्ट्री पार्क में बने उत्पादों की प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

विभिन्न जिलों के उत्पादों का एक ही छत के नीचे प्रदर्शन
एक-दूसरे के जिलों में उत्पादित प्रोड्क्ट्स को देखकर प्रेरित होंगे अधिकारी

एक-दूसरे के जिलों में उत्पादित प्रोड्क्ट्स को देखकर प्रेरित होंगे अधिकारीराजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित दो दिवसीय कलेक्टर एवं एसपी कॉन्फ्रेंस में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रदेश के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) एवं गौठानों में बन रहे उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य यह है कि विभिन्न जिलों से आए कलेक्टर एवं जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एक दूसरे के जिलों में उत्पादित प्रोड्क्ट्स को देखकर प्रेरित हों एवं अपने जिले में स्थापित होने वाले रीपा में इन उत्पादों की संभावनाओं को तलाशने और इनके उत्पादन हेतु बेहतर व्यवस्था एवं माहौल तैयार करें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

विभिन्न जिलों के उत्पादों का एक ही छत के नीचे प्रदर्शनइस प्रदर्शनी में महासमुंद जिले के दूध उत्पाद, मसाले, सुगंधित अगरबत्ती, एलईडी बल्ब आदि उत्पाद हैं, वही रायपुर जिले से साबुन, कुकीज, और मोमबत्ती, जांजगीर-चांपा से कोसा सिल्क की साड़ियां, कुर्तियां, सलवार सूट का कपड़ा, जिला कोंडागांव से नारियल का कोल्ड प्रेस ऑयल, तिखुर मिल्क शेक, मसाले, बस्तर जिले से रागी, मसाले, बेल मेटल के भी उत्पाद लाए गये हैं ।
बेमेतरा से केले के रेशे से बने हुए उत्पाद, दंतेवाड़ा से कुकीज, रागी, ड्राई फ्रूट्स, अचार, कांकेर जिले से गोबर से बना हुआ पेंट, मसाले, गौठानों में तैयार किये जा रहे वर्मीकम्पोस्ट के पैकिंग हेतु प्लास्टिक बोरी आदि उत्पाद प्रमुख रूप प्रदर्शित किए गए हैं । प्रदर्शनी में सभी जिलों के कलेक्टर व अन्य अधिकारियों ने स्थानीय उत्पादों का अवलोकन किया और उनकी सराहना भी की।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57