Advertisement

मुख्यमंत्री 9 अक्टूबर को करेंगे मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

रायपुर : मुख्यमंत्री 9 अक्टूबर को करेंगे मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मुख्यमंत्री निवास में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 अक्टूबर को शाम 4 बजे स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना अंतर्गत कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान करेंगे। योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं के 125 छात्र-छात्राओं का सम्मान होगा। सम्मान समारोह मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रावीण्य सूची में शामिल प्रत्येक छात्र-छात्राओं को डेढ़-डेढ़ लाख रूपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा समारोह में मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को सिल्वर मेडल भी प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं में 90 और कक्षा 12वीं में 35 छात्र-छात्राओं ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है।
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम प्रतिभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता करेंगे। संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव समारोह के अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। विधायक रामपुकार सिंह, धनेन्द्र साहू, श्रीमती अनिता शर्मा, देवेन्द्र यादव और राजमन बेंजाम समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप प्रदेश में पहली बार आज कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी बच्चों को अनूठे अंदाज में सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा की प्रावीण्य सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को हेलीकॉप्टर में जॉयराइड कराई गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57