
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
पश्चिमी दिल्ली में एक व्यक्ति ने पुलिस दल पर गोली चलाया; गिरफ्तार
पश्चिमी दिल्ली में एक व्यक्ति ने पुलिस दल पर गोली चलाया; गिरफ्तार
नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर/ जमानती अपराध के एक आरोपी को गिरफ्तार करने पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम पर 28 वर्षीय व्यक्ति ने कथित रूप से गोली चलायी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।.
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी शौकत अली उर्फ परवेज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (दूसरों की सुरक्षा को खतरा पहुंचाना) के तहत रानहोला थाने में मामला दर्ज किया गया है।.