Advertisement

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों का दिखा जौहर

उत्तर बस्तर कांकेर : राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों का दिखा जौहर

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीनों मैदान में निर्धारित समय पर प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। पं. विष्णु प्रसाद शर्मा के प्रांगण में चल रहे हैंडबॉल और खो खो की प्रतियोगिता में बस्तर ने अपना दबाव बनाए रखे हुए है ।खो खो की प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में बस्तर ने सरगुजा और रायपुर को क्रमशः 27 एवं 11 पॉइंट्स से पराजित किया है वही दुर्ग जोन ने बिलासपुर एवं रायपुर से क्रमशः 6 और 21 पॉइंट से आगे रही। वहीं एक अन्य मैच में बिलासपुर जोन ने सरगुजा को 10 पांइट से पराजित किया। खो खो बालक वर्ग में बस्तर एवं दुर्ग तो दो मैच जीतकर पॉइंट टेबल पर ऊपर है बस्तर में जहां एक ओर रायपुर और सरगुजा को पराजित किया है वही दुर्ग ने बिलासपुर और सरगुजा को पराजित किया है रायपुर ने भी सरगुजा को पराजित किया है ।

हैंडबॉल की प्रतियोगिता में बालक वर्ग में रायपुर ने दुर्ग और सरगुजा को क्रमशः 10-2 एवं 11-3 से पराजित किया है और पॉइंट टेबल पर सबसे ऊपर है बालिका वर्ग हैंडबॉल में दुर्ग ने बिलासपुर को 5-0 रायपुर को 5-3 से और रायपुर ने सरगुजा को 4-2 से पराजित किया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

फुटबॉल बालक वर्ग में रायपुर ने सरगुजा और दुर्ग को 1-1 से हराया वही बस्तर ने बिलासपुर को 4-1 से पराजित किया बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में दुर्ग ने बिलासपुर को 16 गोल से बस्तर में सरगुजा को 2-0 से तथा रायपुर में बिलासपुर को 9-0 से हराया। सरगुजा रायपुर और दुर्ग के साथ बराबरी पर रहा।

आज सुबह मैच के प्रारंभ में जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन ने सभी मैदानों का अवलोकन किया तथा भाग लेने वाले प्रतिभागियों से मैदान में परिचय भी प्राप्त करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया तथा मैदान में उपस्थित खेल संयोजक एवं ऑफिशियल को निर्देशित किया कि पानी, चिकित्सा एवं खिलाड़ियों हेतु छांव व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखें।

प्रतियोगिता को संचालित करने में डॉक्टर कृष्णमूर्ति शर्मा मंजू शर्मा नमीता साहू परवीन सिद्धकी और प्रभा जैन दिनेश ठाकुर विजय नाग संतोष शर्मा कुशलानंद गजबल्ला अरविंद यादव अनिल धहिलवाले, दिनेश कवाची आदि मैच के ऑफिसियल रेफरी मैचों को संपन्न कराने में अपना योगदान दे रहे हैं। बस्तर संभाग के खेल प्रभारी रविन्द्र पटनायक सभी खेल मैदान और व्यवस्था संबंधी कार्यों पर नजर रखे हुए हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57