Advertisement

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही

कवर्धा : अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही

कुल 13 प्रकरण कायम किया गया आरै 24 जगह छापेमारी कार्यवाही किया गया।

आबकारी विभाग की टीम ने कार्यवाही के दौरान 17.45 बल्क लीटर (96 पाव) देशी प्लेन शराब जप्त किया गया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर जिले में शराब की अवैध बिक्री पर आबाकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। पिछले दो दिनों में शराब की अवैध बिक्री पर 13 प्रकरण कायम किया गया आरै 24 जगह छापेमारी कार्यवाही की गई। सहायक आयुक्त आबकारी श्री यदुनंदन राठौर व जिला आबकारी अधिकारी जी.पी.एस दर्दी के मार्गदर्शन में 7 और 8 अक्टूबर को जिले में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान कुल 13 प्रकरण कायम किया गया आरै 24 जगह छापेमारी कार्यवाही किया गया। आबकारी विभाग की टीम ने कार्यवाही के दौरान 17.45 बल्क लीटर (96 पाव) देशी प्लेन शराब जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध कुल (2) गैर जमानतीय प्रकरण धारा-34(1) क,34(2), 59(क) 34(1)ख- 1 प्रकरण ,36(क)- 5 प्रकरण,36(ब)-5 प्रकरण कायम किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी दर्दी ने बताया कि 07 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी की ग्राम भालूचुवा में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब का धारण, विक्रय किया जा रहा है। सूचना के आधार पर उक्त ग्राम में रेड कार्यवाही में कमल हसन लहरे के रिहायशी मकान से 6.480 लीटर (36पाव) देशी प्लेन शराब जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34(2) व 59(क) का प्रकरण कायम किया गया तथा वृत्त कवर्धा में आदर्श नगर में वार्ड नंबर 06 में रामेश्वर ठाकुर पिता अर्जुन ठाकुर के रिहायशी मकान से 17 पाव 3.06 लीटर देशी प्लेन शराब जप्त कर 34(1)ख आबकारी एक्ट का प्रकरण कायम किया गया तथा देर रात को कवर्धा शहर के ढाबों की सघन जांच में रामभरोषा ढाबा, मंगलू ढाबा, सोनू ढाबा और पंजाबी ढाबा के विरुद्ध 36(क) आबकारी एक्ट का प्रकरण कायम किया गया।
उन्होंने बताया कि तथा 8 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी की ग्राम धोबघट्टी में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब का धारण, विक्रय किया जा रहा है। उक्त ग्राम में रेड कार्यवाही में फन्नीराम चंद्राकर के रिहायशी मकान से 5.940 लीटर (33 पौवा) देशी प्लेन शराब बरामद किया गया एवं आरोपी के विरुद्ध 34(1) क, 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट का प्रकरण कायम किया गया तथा इसी दिन 36(सी) के 05 प्रकरण और 36(क) का एक प्रकरण कायम किया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक नागेश राज श्रीवास्तव, योगेश सोनी, तुलेश कुमार देशलहरे, मनीष साहू, आबकारी मुख्य आरक्षक छोटेलाल अर्मो, लोकनाथ साहू, आबकारी आरक्षक इम्तियाज खान, अमर पिल्ले नगर सैनिक राजेश धुर्वे, शेखरनाथ योगी, महिला नगर सैनिक भुनेश्वरी धुर्वे और वाहन चालक डायमंड साहू, राजेश कौशिक, अनिल लहरे, संजय कोशले का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57