Advertisement

मंत्री अकबर ने ग्राम तरेगांव जंगल और ग्राम कुकरापानी में मंच निर्माण के लिए 2-2 लाख रूपए देने की घोषणा की

कवर्धा : मंत्री अकबर ने ग्राम तरेगांव जंगल और ग्राम कुकरापानी में मंच निर्माण के लिए 2-2 लाख रूपए देने की घोषणा की

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने विगत दिनों बोड़ला विकासखंड के ग्राम तरेगांव जंगल और ग्राम कुकरापानी में अपने विधायक निधि मद से मंच निर्माण के लिए 2-2 लाख रूपए देने की घोषणा की। कैबिनेट मंत्री 07 अक्टूबर को अपने विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम तरेगांव जंगल और ग्राम कुकरापानी में पहुंचे थे। ग्रामीणों द्वारा मंच निर्माण की मांग आने पर मंत्री अकबर ने तत्काल राशि की स्वीकृति प्रदान की।
मंत्री अकबर ने ग्रामीणों को बताया कि मंच के निर्माण होने से यहां पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए और अधिक सुविधा मिल सकेगी। मंच बन जाने से गांव के लोगों को सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नीलकंठ चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती लीला धनुक वर्मा, मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू, अशोक चोपड़ा सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47