Advertisement

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने तीन विपत्तिग्रस्त परिवारों को 12 लाख रूपए का चेक वितरण किया

कवर्धा : कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने तीन विपत्तिग्रस्त परिवारों को 12 लाख रूपए का चेक वितरण किया

विपत्तिग्रस्त परिवारों को उनके घर में चेक प्रदान कर सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है – मंत्री श्री अकबर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज रविवार को कबीरधाम प्रवास के दौरान तीन विपत्तिग्रस्त परिवार को 12 लाख रूपए चेक वितरण किया। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने विपत्तिग्रस्त परिवार के हितग्राहियों को राशि का चेक वितरण करने के पश्चात कहा कि हितग्राहियों को लाभान्वित करने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। वित्त आयोग के सिफारिश के आधार पर मिलने वाली राशि है जिसे सीधे विपत्तिग्रस्त परिवार के हितग्राहियों को दिया जाता है। वन मंत्री ने विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों से कहा कि वह इस चेक को बैंक में जमा कर राशि प्राप्त कर सकते हैं। चेक वितरण करते समय मंत्री अकबर ने परिजनों से भेंट भी की और अपनी संवेदना प्रकट की।
मंत्री अकबर द्वारा आबीसी-6-4 के तहत तहसील बोड़ला के ग्राम रेंगाखार कला निवासी सगुन बाई की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त अमृतलाल को, ग्राम सोनवाही निवासी चरनू की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री सुरेश को और ग्राम ढोलबज्जा निवासी मोहबती की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री तोकसिंह को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आबीसी-6-4) के तहत चार-चार लाख रूपए का चेक प्रदान किया। मंत्री अकबर द्वारा विपत्तिग्रस्त परिवारों को उनके घर में जाकर चेक प्रदान किया जा रहा है। जिससे हितग्राहियों को राशि सीधे उनके पास पहुंच सके। हितग्राहियों को इस कठिन समय में राशि प्राप्त होने से आर्थिक रूप से सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नीलकंठ चंद्रवंशी, मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू, अशोक चोपड़ा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47