भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुदूर वनांचल ग्राम झलमला पहुंचे

रायपुर : भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुदूर वनांचल ग्राम झलमला पहुंचे

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

आदिवासी नर्तक दल ने पारंपरिक लोकनृत्य के साथ किया मुख्यमंत्री का स्वागत

झलमला में मुख्यमंत्री बघेल ने की कई विकास कार्याें की घोषणा

फोक नदी पर होगा उच्चस्तरीय पुल का निर्माण

झलमला में होगा नये ग्राम पंचायत भवन का निर्माण

चिल्फी, रेंगाखार और पोड़ी में खुलेगा स्वामी आत्मानंद स्कूल

कई गांवों को जोड़ने सीसी रोड और सड़क निर्माण की भी घोषणा

फोक नदी पर होगा उच्चस्तरीय पुल का निर्माण चिल्फी, रेंगाखार और पोड़ी में खुलेगा स्वामी आत्मानंद स्कूल फोक नदी पर होगा उच्चस्तरीय पुल का निर्माण झलमला में मुख्यमंत्री बघेल ने की कई विकास कार्याें की घोषणा कई गांवों को जोड़ने सीसी रोड और सड़क निर्माण की भी घोषणा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कवर्धा विधानसभा के सुदूर एवं दुर्गम वनांचल ग्राम झलमला पहुँचे। यहां बघेल ने पचराही के शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख सम्रद्धि की कामना की। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री बघेल का खुमरी पहनाकर और आदिवासी नर्तक दल ने पारंपरिक लोकनृत्य के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव और वनमंत्री मोहम्मद अकबर, पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर भी मौजूद थीं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान ग्राम झलमला में कई विकास कार्याें की घोषणा की। उन्होंने कहा कि झलमला में नया ग्राम पंचायत भवन बनाया जाएगा, वहां स्थित हाई स्कूल और कन्या आश्रम में बॉउंड्रीवाल निर्माण, मंदिर से लेकर आंगनबाड़ी भवन तक और टॉवर से लेकर हाई स्कूल भवन तक सीसी रोड निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने चिल्फी, रेंगाखार और पोड़ी में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने की घोषणा की। बोइरकछरा से गंडईखुर्द तक सड़क निर्माण, कवर्धा पोड़ी मुख्य मार्ग से ग्राम परसहा गाड़ाघाट तक सड़क निर्माण, कुसुमघटा से बोइर कछरा मार्ग में फोक नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झलमला के शासकीय प्री-मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास पहुंचकर छात्रों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और पढ़ाई-लिखाई तथा छात्रावास की विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की समझाइश दी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झलमला में आम जनता से बातचीत कर जाना कि उन तक योजनाएं पहुंच रही हैं या नहीं। मुख्यमंत्री बघेल को लोहारीडीह के किसान घनश्याम साहू ने बताया कि उनका 1.50 लाख रूपये का कर्जा माफ हो गया है, जिससे उन्होंने ट्रैक्टर खरीदा है। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी और कहा कि अब किसानों का ट्रैक्टर लोन न चुका पाने की वजह से जब्त नहीं हो रहा है। किसानों को पैसा मिल रहा है, वे समय पर अपनी किश्त पटा पा रहे हैं। 01 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी शुरू हो जाएगी। बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था होगी। बारदाने के लिए कहीं भी किसान भाइयों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क शुरू किए जा रहे हैं। हर रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में वर्किंग शेड, पहुँच मार्ग, पेयजल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए 2 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण, महिलाएं और गांव के युवा रोजगार से जुड़ सके। उन्होंने युवाओं से कहा कि ज्यादा से ज्यादा रीपा से लाभ लें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र में पर्यटन के विकास के लिए काम करें और स्थानीय युवाओं को पर्यटन के रोजगार से जोड़ें।

मुख्यमंत्री ने लोगों से पूछा कि कितने लोगों का राशनकार्ड बना है, इस पर बड़ी संख्या में आम जनता ने हाथ उठाकर हां में जवाब दिया। चिल्फी गांव के प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर बेचकर उन्होंने 40 हजार रूपये का लाभ कमाया है। उनके घर में 10 गाय हैं। इससे गोबर बेचकर अच्छी आय हो जाती है। श्रीमती इंदिरा ध्रुवे ने बताया कि आंगनबाड़ी में गर्म भोजन, अंडा और पौष्टिक आहार मिल रहा है, जिससे उनके बच्चे की सेहत लगातार अच्छी हो रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुपोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए हमारी सरकार ने सुपोषण अभियान की शुरुआत की है।

मुख्यमंत्री ने जाति प्रमाण पत्र के बारे में पूछा इस बीच एक हितग्राही ने बताया कि उसका जाति प्रमाण पत्र नहीं बना है, जिस पर मुख्यमंत्री ने पंचायत सचिव तथा तहसीलदार से जानकारी लेते हुए कार्यक्रम खत्म होने तक वस्तुस्थिति बताने कहा। ग्रामीण गोरेलाल ने बताया कि दो साल पहले वनाधिकार मान्यता पत्र मिला, अब भूमि पर खेती कर रहा हूँ। पंजीयन करा कर समर्थन मूल्य में धान बेचा है। वेदकुंवर ने बताया कि उन्होंने 2 हजार गड्डी तेंदू पत्ता बेचा है, जिससे 8 हजार रूपये की आय हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने तेंदूपत्ता संग्रहण दर बढ़ाकर 4 हजार रुपये प्रति मानक बोरा कर दिया है। 65 प्रकार के वनोपज खरीद रहे हैं और वैल्यू एडिशन पर काम कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सके। उन्होंने इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की लोगों से अपील की।