Advertisement

जिले के चौथे अनुविभाग सहसपुर लोहारा का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया विधिवत शुभारंभ

रायपुर : जिले के चौथे अनुविभाग सहसपुर लोहारा का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया विधिवत शुभारंभ

प्रशासनिक इकाई के विस्तार से वनांचल, दूर-दराज के ग्रामीणों को अब नजदीक मिलेगी सुविधा

मुख्यमंत्री बघेल वनांचल क्षेत्र झलमला और नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आम नागरिकों से सीधा संवाद कर हुए रूबरू

जिले के चौथे अनुविभाग सहसपुर लोहारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात के कबीरधाम जिले के प्रवास के दौरान सोमवार को विकासखण्ड मुख्यालय सहसपुर लोहारा में नवीन राजस्व अनुविभाग मुख्यालय कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री टीएस सिंहदेव, कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

क्षेत्रवासियों को प्रशासनिक सुविधा और वनांचल, दूर-दराज के ग्रामीणों की सुविधा के लिए सहसपुर लोहारा में अनुविभाग कार्यालय का विधिवत शुभारंभ के साथ ही ग्रामीणों के लंबे समय की मांग को मुख्यमंत्री बघेल ने पूरा किया है। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के विशेष प्रयास से यह उपलब्धि क्षेत्रवासियों को मिली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज तहसील सहसपुर लोहारा को अनुविभाग का स्वरूप देकर इसका शुभारंभ कर क्षेत्रवासियों को सहसपुर लोहारा के अनुविभाग बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022-23 के बजट में तहसील सहसपुर लोहारा को अनुविभाग का दर्जा दिया गया। आज इसके शुभारंभ के बाद यह जिले का चौथा अनुविभाग होगा। इसके अंतर्गत 1 नगरीय निकाय, कुल 96 ग्राम पंचायत, 198 गांव शामिल हैं। तहसील का भौगोलिक क्षेत्र 61479 हेक्टयर है। सहसपुर में 01 स्वास्थ्य केन्द्र, 05 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और 25 उपस्वास्थ्य केन्द्र संचालित है। तहसील सहसपुर के अंतर्गत 22 धान खरीदी केन्द्र, 5 राजस्व निरीक्षक मंडल और 45 पटवारी हल्का है। वर्ष 2011 के जनगणना अनुसार सहसपुर तहसील की जनसंख्या 152238 है। जिसमें 72792 पुरूष और 72929 महिला है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57