
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
योगी आदित्यनाथ से डेनमार्क के राजदूत ने मुलाकात की, ‘नमामि गंगे परियोजना’ से जुड़ने की इच्छा जतायी
योगी आदित्यनाथ से डेनमार्क के राजदूत ने मुलाकात की, ‘नमामि गंगे परियोजना’ से जुड़ने की इच्छा जतायी
लखनऊ, 10 अक्टूबर/ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोमवार को भारत में डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वैन ने यहां उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने उन्हें 2023 में होने वाले ‘यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ की जानकारी दी और कहा कि डेनमार्क के उद्यमियों के लिए यह एक अच्छा अवसर होगा।.
सोमवार को जारी एक सरकारी बयान के अनुसार डेनमार्क के राजदूत ने मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सृजित निवेश परक माहौल की सराहना की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश की उपलब्धियों के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी और कहा कि ‘यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ में डेनमार्क की सक्रिय भागीदारी रहेगी।.










