Advertisement

​​​​​​​नगरीय प्रशासन मंत्री की पहल पर दो जर्जर स्कूल भवनों के नए भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

रायपुर : ​​​​​​​नगरीय प्रशासन मंत्री की पहल पर दो जर्जर स्कूल भवनों के नए भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

विगत दिनों बरसात के मौसम में रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र के ग्राम गुदगुदा के स्कूल की स्थिति काफी जर्जर होने के कारण गांव वालों ने स्कूल में ताला लगा दिया था। जिसकी जानकारी छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को मिली। उन्होंने तत्काल इसका संज्ञान लेते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्थल निरीक्षण करने निर्देशित किया और नया शाला भवन बनाने अनुशंसा की। जिसके फलस्वरूप ग्राम गुदगुदा के पुराने प्राथमिक शाला भवन का नया शाला भवन बनाने हेतु 09 लाख 42 हजार रूपये की स्वीकृति मिली है। इसी प्रकार से ग्राम भैंसमुंडी के स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामवासियों ने नया शाला भवन बनाने की मांग को लेकर मंत्री डॉ. डहरिया के पास पहुंचे थे जिस पर मंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नया शाला भवन बनाने की अनुशंसा की। इसके तहत नया शाला भवन निर्माण हेतु 09 लाख 42 हजार रूपये की स्वीकृति मिली है। उक्त दोनों ग्रामों में नया शाला भवन की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, ग्राम के सरपंच, पंच एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों और नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है और मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार भी व्यक्त किया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57