Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सलका में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन और उदयपुर जनपद पंचायत कार्यालय में सभाकक्ष का किया

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सलका में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन और उदयपुर जनपद पंचायत कार्यालय में सभाकक्ष का किया

आज सरगुजा जिले के ग्राम सलका में प्राथमिक

स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज सरगुजा जिले के ग्राम सलका में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अस्पताल भवन का निर्माण 75 लाख रूपए की लागत से किया गया है। उन्होंने लोकार्पण के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां कार्यरत स्टॉफ के बारे में जानकारी ली।

का लोकार्पण किया। इस अस्पताल भवन का निर्माण 75

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सिंहदेव ने उदयपुर के जनपद पंचायत कार्यालय में सभाकक्ष का भी लोकार्पण किया। करीब 13 लाख रूपए की लागत से इस सभाकक्ष का सौंदर्यीकरण किया गया है। यह जनपद स्तर पर सरगुजा संभाग का सबसे बड़ा और सुसज्जित सभाकक्ष है। सिंहदेव ने सभाकक्ष में एसी की व्यवस्था के लिए राशि उपलब्ध कराने की बात कही। लोकार्पण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्थानीय आदिवासी स्वास्थ्य परंपरा एवं वनौषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, जनपद अध्यक्ष श्रीमती भोजवंती सिंह, उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य राजनाथ सिंह श्रीमती शिवानी जायसवाल तथा जनपद पंचायत के सीईओ पारस पैकरा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57