Advertisement

मंत्री डॉ. डहरिया ने 1.63 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की दी सौगात

रायपुर : मंत्री डॉ. डहरिया ने 1.63 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की दी सौगात

पंचायत भवन, सीसी रोड़ और रंगमंच निर्माण हेतु की 33.50 लाख रूपए के कार्यो की घोषणा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग क्षेत्र के जनसम्पर्क भ्रमण के दौरान राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आमजनता से अपील की। उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, बिजली बिल हाफ योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, युवा मितान क्लब योजना, सुराजी गांव योजना, कौशल्या मातृत्व सहायता योजना, दाई दीदी क्लीनिक योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना, धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना और राम वन गमन पर्यटन परिपथ सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से भी अनुरोध किया है कि वे जनता को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयाग करें। इस दौरान डॉ. डहरिया ने विभिन्न ग्राम में स्वीकृत विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
नगरीय प्रशासन मंत्री ने ग्राम भटिया में आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत 40 लाख रूपये निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने 4.40 लाख रूपये की लागत से जैतखाम रंगरोगन, तथा ग्रील निर्माण का लोकार्पण किया। ग्राम मजीठा में आदर्श ग्राम योजना के 40 लाख रूपये के निर्माण कार्यों का तथा 05 लाख रूपये की लागत से निर्मित पारधी सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया। ग्राम भैंसा में नवीन हाई स्कूल का शुभारंभ करने के साथ साथ 4 लाख 71 हजार की लागत से निर्मित प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया। सामुदायिक भवन सतनामी समाज लागत 05 लाख रूपये, सीसी रोड़ मुख्य मार्ग से जैतखाम सतनामी पारा लागत 05 लाख 20 हजार का लोकार्पण किया एवं वार्ड क्रमांक 03 में दुर्गा चौरा मंच निर्माण लागत 03 लाख रूपये का भूमिपूजन भी किया। ग्राम देवर तिल्दा में सामुदायिक भवन वर्मा समाज लागत 6.50 लाख रूपये, सामुदायिक भवन सतमानी समाज लागत 6.50 लाख रूपये एवं हाई स्कूल आहता निर्माण लागत 07 लाख रूपये का लोकार्पण किया मंत्री डॉ. डहरिया ने सीसी रोड़ निर्माण, लागत 2.30 लाख रूपये का भूमिपूजन भी किया। नगरीय प्रशासन मंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मांग पर विभिन्न निर्माण कार्यों की घोषणा भी किए जिसमें ग्राम मजीठा में सीसी रोड़ हेतु 05 लाख रूपये, परसवानी में सीसी रोड़ हेतु 05 लाख रूपये और रंगमंच हेतु 03 लाख रूपये, नया पंचायत भवन हेतु 14.50 लाख रूपये, भाटिया में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 6.50 लाख रूपये, कुल 33.50 लाख रूपये के विकास कार्यों की घोषणा की। इस अवसर पर जनपद पंचायत आरंग के अध्यक्ष खिलेश्वर देवांगन, जिला पंचायत सदस्य दुर्गा राय सहित मोहन साहू, भगवती धुरंधर, डूगेश साहू, जगमोहन गायकवाड, गणेश घृतलहरे, शिवकुमार, संतराम बर्मन, तेजसिंग डहरिया, ईश्वर साहू, लक्ष्मण देवान, प्रकाश साहू, सत्यनारायण बंजारे, ललित मनहरे, बीरेंद्र बघेल और अन्य जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57