छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur : प्रदेश में सर्वाधिक बैगा-गुनिया पंजीयन में सरगुजा जिला अव्वल………..

1477 बैगा-गुनिया के खाते में 59 लाख रुपये से अधिक अंतरित..........

प्रदेश में सर्वाधिक बैगा-गुनिया पंजीयन में सरगुजा जिला अव्वल………..

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत प्रदेश में सर्वाधिक बैगा गुनिया का पंजीयन सरगुजा जिले में हुआ है। अब तक 1477 बैगा गुनिया के आवेदन पात्र होकर स्वीकृत किये गए है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सोमवार को दो किश्त की राशि 4000 रुपये प्रति हितग्राही की मान से 59 लाख 8 हजार उनके बैंक खाते में अंतरित किया गया ।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना अंतर्गत भूमिहींन कृषि मजदूरों के अलावा बैगा-गुनिया को भी शामिल किया गया है। योजना के तहत हितग्रहियों को 7 हजार रुपये सालाना 3 किश्तों में दिए जा रहे है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के कड़े निर्देश पर जनपद एवं ग्राम पंचायतवार बैगा-गुनिया का चिन्हांकन हेतु अभियान चलाकर आवेदन लिया गया और पात्र आवेदन को स्वीकृत कर ऑनलाइन अपलोड किया गया।

अम्बिकापुर तहसील में 102, उदयपुर में 201, दरिमा में 80, बतौली में 317, मैनपाट में 95, लखनपुर में 305 लुण्ड्रा में 237 तथा सीतापुर तहसील में 140  बैगा गुनिया पंजीकृत हैं  वही 3660 सामान्य हितग्राही पंजीकृत है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!