Advertisement

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के दो दिवसीय संभाग स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के दो दिवसीय संभाग स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न

विधायक डॉ. के के ध्रुव ने विजेताओं एवं उत्कृष्ट स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के दो दिवसीय संभाग स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता आज संपन्न हुआ। विधायक डॉ. के के ध्रुव ने सभी विजेताओं एवं उत्कृष्ट स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने प्रतिभागियों को बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए बधाई दी और प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की। प्रतियोगिता के समापन अवसर राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना पोर्ते, जनपद पंचायत मरवाही के अध्यक्ष प्रताप सिंह मरावी, मनोज गुप्ता, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ललित शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
शासकीय शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय पेण्ड्रा के खेल मैदान में 18 अक्टूबर को शुरू हुए इस प्रतियोगिता में मध्य क्षेत्र के बिलासपुर, रायपुर एवं दुर्ग संभाग के 13 जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के 1198 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। प्रतियोगिता में जिला कोरबा ओवरऑल चैम्पियन घोषित किया गया। उपविजेता गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिला रहा। टीम खेल के अंतर्गत फुटबॉल बालक में राजनांदगांव विजेता, धमतरी उपविजेता, खो-खो बालिका में कोरबा प्रथम, बलौदाबाजार भाटापारा उपविजेता, खो-खो बालक में राजनांदगांव विजेता और कोरबा उपविजेता, व्हॉलीबॉल बालिका में कोरबा विजेता, धमतरी उपविजेता, व्हॉलीबॉल बालक में कोरबा विजेता एवं जी.पी.एम. उपविजेता, कबड्डी बालिका में कोरबा विजेता एवं बालोद उपविजेता, कबड्डी बालक में गरियाबंद विजेता एवं मुंगेली उपविजेता, हैण्डबॉल बालक में कबीरधाम विजेता एवं गरियाबंद उपविजेता, हैंडबॉल बालिका में रायगढ़ विजेता एवं कोरबा उपविजेता रहे। इसी प्रकार एकल खेल में विभिन्न जिलों से एथलेटिक्स, योगा, शतरंज, बैडमिंटन, तीरंदाजी तैराकी की प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्राप्त किया गया। सभी विजेता एवं उपविजेता तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदाय किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57