Advertisement

शहीदों के परिजनों तक पहुंचा मुख्यमंत्री का दिवाली का शुभकामना पत्र और उपहार

रायपुर : शहीदों के परिजनों तक पहुंचा मुख्यमंत्री का दिवाली का शुभकामना पत्र और उपहार

दिवाली का शुभकामना पत्र और उपहार

वरिष्ट पुलिस अधिकारियों ने शहीदों के घर जाकर सौंपे उपहार

दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर शहीदों के परिजनों को प्रेषित शुभकामना संदेश उपहार संबंधित जिलों पुलिस अधिकारियों के माध्यम सेपहुंचने लगा है

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर शहीदों के परिजनों को प्रेषित शुभकामना संदेश और उपहार संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों के माध्यम से उन तक पहुंचने लगा है। आज 22 अक्टूबर धरतेरस के मौके पर मुख्यमंत्री का शुभकामना पत्र और दीपावली का उपहार भेंट करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा शहीद आरक्षक महिपाल सिंह एवं शहीद सहायक उप निरीक्षक शोभाराम साहू के घर पहुंचे। उन्होंने शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और मुख्यमंत्री की ओर से दीपावली का शुभकामना पत्र और उपहार सौंपते हुए सभी को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू तथा पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने भी शहीदों के परिजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई देते हुये सभी शहीद के परिजनों को व्यक्तिगत संदेश पत्र प्रेषित किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि शहीदों के बलिदान को सदा याद किया जायेगा। मुख्यमंत्री की ओर से शहीदों के परिजनों के लिए प्रेषित दिवाली का शुभकामना पत्र और उपहार संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी शहीदों के परिजनों के घर पहुुंचकर दिया जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47