Advertisement

जशपुरनगर : अंत्योदय कार्डधारी परिवार के सदस्य टीका के प्रति जता रहे है भरोसा : यह टीका कोविड-19 के संक्रमण से हमे सुरक्षित रखेगा – हितग्राही

जशपुरनगर 03 मई 2021प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 के संक्रमण से आम नागरिकों की सुरक्षा हेतु निरूशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। टीकाकरण कार्यक्रम के तीसरे चरण में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के अंत्योदय कार्डधारी परिवारों के लोगों को पहले टीका लगाया जा रहा है।

विकास खण्ड कुनकुरी के ग्राम जोकबहला के अंत्योदय कार्डधारी परिवार के सदस्य 23 वर्षीय खुशबूलता एक्का, 19 वर्षीय ममता एक्का एवं 20 वर्षीय रित्विक सोनी ने आज कोविड -19 संक्रमण से बचाव के लिए टीका का पहला खुराक लगवाया।  उन्होंने राज्य में तृतीय चरण के टीका करण अभियान में अंत्योदय कार्डधारकों को पहले प्राथमिकता देने के लिए प्रदेश सरकार के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल की यह बहुत ही नेक पहल है जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निःशुल्क टीका लगाया जा रहा है। अंत्योदय कार्डधारी सभी लोगों के पास मोबाईल फोन भी नहीं होता है और न ही वे टीका के लिए ऑनलाईन पंजीयन कराने में रुचि ले पाते। सरकार ने आर्थिक रूप से पिछड़े लोगो को टीकाकरण का पहले लाभ दिलाकर उनका मान बढ़ाया है।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण एक महत्वपूर्ण हथियार है। इससे कोरोना को हराने में जरूर सफलता मिलेगी। उन्होंने बताया कि उनजे टीका पर पूरा भरोसा है।  टीका लगने के बाद वे खुद को और सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। साथ ही उनके शरीर में किसी प्रकार का कोई विपरीत प्रभाव नही पड़ा एवं न ही उन्हें किसी प्रकार की शारीरिक तकलीफ महसूस  हुई। साथ ही वे सभी निर्धारित अवधि के बाद टीका की दूसरी खुराक भी अवश्य लगवाएंगे। उन्होंने बताया कि दोनों खुराक लगने के बाद  यह टीका कोविड-19 के संक्रमण से हमे सुरक्षित रखेगा। सभी लोगों का टीका लग जाने से हम सभी कोविड-19 महामारी से मुक्त हो सकेंगे। इसलिए सभी पात्र लोगों को अपनी बारी आने पर टीका अवश्य लगवाना चाहिए।
कलेक्टर श्री महादेव कावरे के निर्देशन में एसडीएम कुनकुरी श्री रवि राही, तहसीलदार श्री प्रमोद चंद्रवंशी, बीपीएम कुनकुरी श्री सूर्य रत्न गुप्ता द्वारा टीकाकरण कार्य का नियमित मॉनिटरिंग किया जा रहा है। साथ ही उनके द्वारा गाँवों में जाकर जनप्रतिनिधि सरपंच सचिव के माध्यम से ग्रामीणों की बैठक लेकर लोगों को टीका के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्हें टीके से होने वाले फायदों की जानकारी देकर उन्हें टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05