Advertisement

प्रेमी के बुलाने पर नहीं पहुंची प्रेमिका गुस्से में प्रेमी ने गला घोट हत्या

प्रेमी के बुलाने पर नहीं पहुंची प्रेमिका गुस्से में प्रेमी ने गला घोट हत्या

लाटोरी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया आरोपी को गिरफ्तार

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर-हत्या के आरोपी चढ़ा पुलिस के चंगुल में ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जानकारी के अनुसार ग्राम राजकिशोरनगर निवासी नेतलाल की पुत्री फुलकुंवर 16 अक्टूबर को घर से निकली और शाम तक वापस घर नहीं आने पर रिश्तेदारों व आसपास में पता तलाश किया गया। 21 अक्तूबर को गांव के पठारी करचा में एक शव देखा गया, शव के कपड़े सेे पहचान हुई कि उसकी लड़की फुलकंवर है। चौकी लटोरी पुलिस ने मर्ग कायम कर मौके पर पहुंची और बारीकी से जांच के बाद शव को पीएम के लिए भेजा। डॉक्टर के द्वारा मृतिका के शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के बाद 294/22 धारा 302, 201 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू ने हत्या के मामले की गंभीरतापूर्वक विवेचना कर में आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश चौकी प्रभारी को दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में चौकी लटोरी पुलिस के द्वारा मामले की बारीकी से विवेचना की गई। मुखबीर की सूचना पर मामले में संदेही नामिक कुमार को हिरासत में लिया और उससे कड़ी पूछताछ करने पर हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि 15 अक्टूबर को अपना मोबाईल मृतिका को दिया था, 17 अक्तूबर को भटगांव से काम कर वापस गांव आया और एक व्यक्ति के मोबाईल से अपने मोबाईल नंबर जिसे फुलकुंवर को दिया था उसमें फोन कर पूछा कि कहां हो तब मृतिका ने पठारी करचा में होना बताया तब यह उससे मिलने गया। जहां फुलकुंवर के द्वारा गुस्सा होकर रात तक कहां काम करते हो कहते हुए मॉ-बहन के बारे में गलत बात बोली जिस कारण यह गुस्सा होकर गला दबाकर फुलकुंवर की हत्या कर दिया और शव को ले जाकर झांड़ी में छिपा दिया। मामले में आरोपी नामिक कुमार उर्फ सोनू यादव पिता मोहन यादव उम्र 20 वर्ष सा. राजकिशोरनगर, चौकी लटोरी को गिरफ्तार किया गया।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी धनंजय पाठक, एएसआई मनोज पोर्ते, प्रधान आरक्षक विशाल मिश्रा, पिंगल मिंज, आरक्षक नंदकिशोर राजवाड़े, अशोक कनौजिया, शोभनाथ कुशवाहा, बुधनाथ सिंह, सिंह राजवाड़े, अम्बिका मरावी व अमलेश्वर सिंह सक्रिय रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57