Advertisement

कलेक्टर पी.एस.एल्मा के निर्देश पर आबकारी अमले ने की अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई

धमतरी : कलेक्टर पी.एस.एल्मा के निर्देश पर आबकारी अमले ने की अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई

अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई

विशेष अभियान चलाकर 18 से 22 अक्टूबर तक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर पी.एस.एल्मा के निर्देशानुसार जिले में आबकारी अमले द्वारा 18 से 22 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक अमले द्वारा कुल 28.720 लीटर देसी प्लेन मदिरा, 31.5 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब और 5300 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। इसी तरह कुल 19 प्रकरण कायम किए गए। इनमें गैर जमानतीय 34(2) के दो प्रकरण जमानतीय प्रकरण 34(1)के पांच, 36(a)के दो, 36(b)के दो और 36(c)के सात प्रकरण शामिल हैं।
बताया गया है कि नगरी के सांकरा में योगेश महादानी से 19 लीटर देशी मदिरा प्लेन जप्त कर 34(1) क 34(2) व 59(क) प्रकरण प्रकरण पंजीबद्ध किया। इसी तरह कोपेडीह के कुंदन सोनवानी से सात लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब जप्त कर 34(2) व 59(क) प्रकरण, कोरगांव के घनश्याम कमार से मदिरा साढ़े चार लीटर हाथभट्टी महुआ शराब जप्त कर प्रकरण 34(1) ख का पंजीबद्ध किया गया। कुरूद के देवेन्द ढाबा से 13 पाव देशी मदिरा जप्त कर प्रकरण 34(1) ख, संगवारी ढाबा स्थित फिरतू साहू से मदिरा 2.600 माल्ट जप्त कर प्रकरण 36(क), पीपरछेड़ी के बाबा ढाबा स्थित आकाश देशमुख से सात पाव देशी मदिरा जप्त कर प्रकरण 34(1) क पंजीबद्ध किया गया। नारी के राकेश ढाबा स्थित मनहरण रात्रे से 2.7 लीटर देशी मदिरा प्लेन जप्त कर प्रकरण 34(1) क, चरमुडिया के स्नेहलता अग्रवाल से 3.240 लीटर देशी मदिरा प्लेन जप्त कर प्रकरण 34(1) ख पंजीबद्ध किया गया। इसी तरह आबकारी अमले द्वारा भखारा के नवदीप कौर के विरूद्ध प्रकरण 36 (a), कृष्ण कुमार प्रकरण 36(b), चर्रा के हेमंत चंद्राकर प्रकरण 36(c), अरविंद साहू प्रकरण 36(ख), नारी के पीलू सोनकर पर प्रकरण 36(c) पंजीबद्ध किया गया।
दानीटोला, धमतरी के हितेश निषाद पर प्रकरण 36(c), शेषनारायन यादव पर प्रकरण 36(c), कुरूद के चंद्राकर ढाबा स्थित तुला चंद्राकर पर प्रकरण 36(c), नारी के किरण ढाबा स्थित उमेश पर प्रकरण 36(c), यादव होटल के रणबीर पर प्रकरण 36(c) पंजीबद्ध किया गया। साथ ही ग्राम आबकारी अमले द्वारा बोदल बहरा के नालेे, सलोनी के जंगल और ग्राम कोपेडीह के विभिन्न स्थानों पर 5300 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया गया तथा 20 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57