Advertisement

जशपुरनगर : कलेक्टर ने अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य गाड़ियों में पेट्रोल देने वाले पेट्रोल पंप पर कार्रवाई करने के निर्देश : पात्र हितग्राहियों को मई और जून का प्राथमिक से राशन वितरण करने के निर्देश दिए हैं

कलेक्टर महादेव कावरे ने आज मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली । उन्होंने जिले में एंटीजन टेस्ट ,ट्रूनाट टेस्ट और आरटीपीसीआर टेस्ट के प्रतिदिन होने वाले टेस्ट के लक्ष्य की समीक्षा की । उन्होंने सभी विकास खंड चिकित्सा अधिकारियों को दिए गए टेस्ट के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा  कि विकास खंड से लंबित ट्रूनाट टेस्ट के लिए शैम्पल जिला चिकित्सालय अनिवार्य रूप से भेजें ताकि रिपोर्ट प्राथमिक से तैयार किया जा सके । उन्होंने कहा कि ट्रूनाट के प्रतिदिन 300 टेस्ट करने का लक्ष्य रखा गया है।इसी प्रकार आरटीपीसीआर का 300 लक्ष्य रखा गया है । इसको गंभीरता से लेते हुए करने के निर्देश दिए हैं और एंटीजन का प्रतिदिन का 750 टेस्ट का लक्ष्य रखा गया है। सभी विकास खंड चिकित्सा अधिकारियों को टेस्ट के साथ पोर्टल में डाटा एंट्री भी करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि जिन विकास खंड को ट्रूनाट किट की आवश्यकता है तो मांग पत्र प्राथमिक से भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मरीज जिनका एंटीजन में नेगेटिव आ रहा है  और सेम्प्टोमैटिक है। उसका आरटीपीसीआर या ट्रूनाट टेस्ट करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी एसडीएम को लाकडाउन का उल्लघंन करने वाले पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।साथ ही फूड इंस्पेक्टर को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के पेट्रोल पंप संचालक अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी लोगों पेट्रोल दे रहे हैं  तो पैट्रोल पम्प पर  कार्रवाई करे  और जुर्माना भी लगाए । उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी ।इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। साथ तृतीय चरण के अन्तर्गत अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टिकाकरण किए जा रहे हैं ।इसकी भी समीक्षा । उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले के आठ विकास खंड में पटवारी हल्के के गांव का चिन्हांकित करके टिकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने इसके अतिरिक्त विकासखंड  मुख्यालय में भी टीकाकरण करने के लिए जगह का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए हैं। ऑनलाइन से जिला पंचायत सीईओ श्री के एस मंडावी सभी एसडीएम जनपद सीईओ विकास खंड चिकित्सा अधिकारी विकास खंड शिक्षा अधिकारी और सभी  फूड इंस्पेक्टर सीधे जुड़े थे।
उन्होंने फूड अधिकारी से हितग्राहियों को मई और जून के राशन भंडारण और वितरण की जानकारी ली  और पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता से राशन वितरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा अन्तोदय राशनकार्ड धारकों सूची विकास खंड वार जनपद सीईओ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि पात्र हितग्राहियों का टिकाकरण किया जा सके । उन्होंने कहा कि हितग्राहियों का मोबाइल नम्बर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं ।अगर अंत्योदय हितग्राहियों के पास उनका खुद का नम्बर नहीं है ।तो किसी घर के किसी आसपास का नम्बर या अपने परिवार के किसी भी सदस्य  का नम्बर देने के निर्देश दिए हैं । ताकि उनसे सम्पर्क किया जा सके । कलेक्टर ने सभी विकास खंड चिकित्सा अधिकारी को होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों का अवधि पूरी होने के पश्चात डिस्चारर्ज  करने के निर्देश दिए हैं । और संभावित मरीजों को दवाईयां वितरण करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कान्टैक्ट ट्रैसिग भी गंभीर से करवाने के निर्देश सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए है ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57