Advertisement

पारम्पिक खेलों के साथ खण्ड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक प्रारंभ

बलरामपुर : पारम्पिक खेलों के साथ खण्ड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक प्रारंभ

विधायक बृहस्पत सिंह ने किया शुभारंभ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गेड़ी दौड़, फूगड़ी, भंवरा, कबड्डी, 100 मीटर दौड़ जैसी विभिन्न पारम्परिक खेलों के साथ खण्ड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आज जिले के समस्त विकासखण्डों में शुरू हो गया है। विकासखण्ड बलरामपुर के स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय के खेल मैदान में खण्ड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन किया गया है। सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं रामानुजगंज विधायक श्री बृहस्पत सिंह ने महिला कबड्डी का टॉस कर विकासखण्ड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शुभारंभ किया। विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता 27 अक्टूबर 10 नवम्बर 2022 तक आयोजित की जायेगी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुन्दरमणी मिंज, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, भरत कौशिक, जनपद पंचायत सीईओ के.के.जायसवाल, नगर पालिका अधिकारी सुमित गुप्ता, गणमान्य नागरिक रीपुजीत सिंह, विनोद तिवारी, क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, विकासखण्ड के खेल प्रतिभागी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57