Advertisement

जैजैपुर के ग्राम कोटेतरा में विकासखंड स्तर पर प्रारंभ हुआ छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल

सक्ती : जैजैपुर के ग्राम कोटेतरा में विकासखंड स्तर पर प्रारंभ हुआ छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विचार धारा अनूरूप पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने एवं प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने व खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया है। जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत छत्तीसगढिया ओलंपिक 2022-23 का विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता ग्राम पंचायत कोटेतरा में प्रारंभ 27 अक्टूबर को हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री उमाशंकर चंद्रा जनपद उपाध्यक्ष जैजैपुर एवं डॉ. एस.एल.ओग्रे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जैजैपुर उपस्थित थे। इस अवसर पर सरपंच, सचिव पंचगण राजीव युवा मितान क्लब के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
उपाध्यक्ष ने कहा की छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत प्रदेश की मुख्यमंत्री की एक अनूठी पहल है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ की परंपरा को पुनः जीवित किया जिससे लोग भूल गये थे। इस खेल को अपने बीच पाकर बहुत आनंद व खुशी महसूस कर रहे हैं, और बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है। यह खेल हर वर्ष हो इसके लिए शासन से अपील की है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय ने छत्तीसगढिया ओलंपिक संबोधित करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना से अपना पारंपरिक खेल रहे है। यह बहुत खुशी की बात है कि जिस खेल को हम बचपन में खेले थे और भूल गये आज मुख्यमंत्री की इस योजना से पुनः सभी इस खेल का आनंद ले रहे है और उन्होंने अपील की है जो प्रतिभागी जोन स्तर में प्रथम आए है वे विकासखंड प्रतियोगिता में अवश्य शामिल होवें। पीटीआई शिक्षक के माध्यम से आज का खेल पिट्टूल प्रारंभ हुआ, जिसमें 0 से 18 वर्ष पुरूष वर्ग में प्रियांशु राज कुर्रे, आयुष एवं महिला वर्ग में श्रेया, प्रियंका, गनेशी, प्रथम आये 18 से 40 वर्ष पुरूष वर्ग में जितेन्द्र कुलेश, लोक प्रकाश एवं महिला वर्ग में नेहा, जय, कुमारी प्रथम आये जो जिला स्तरीय पिट्टूल खेल के लिए चयन हुआ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57