Advertisement

मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं

रायपुर : मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर भारतीय और भोजपुरी समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छठ पूजा जीवन ऊर्जा के स्रोत सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता और आभार प्रकट करने का पर्व हैं। यह पर्व भाईचारा, सामुदायिक सौहार्द लाने के साथ-साथ लोगों को प्रकृति के करीब लाता है। इस अवसर पर सूर्य और छठी मइया की उपासना की जाती है।
श्री बघेल ने कहा कि छठ पर्व में माताओं और बहनों द्वारा नदी, तालाब के किनारे सूर्य को अर्ध्य देकर परिवार की सुख समृद्धि के लिए मंगल कामना की जाती है। छत्तीसगढ़ में भी बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा करते हैं। लोगों की धार्मिक आस्था और भावना का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ में छठ पूजा के दिन सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57