मुख्यमंत्री द्वारा भेंट-मुलाकात तथा जिलों के भ्रमण के दौरान की गई घोषणाओं और निर्देशों पर क्रियान्वयन की स्थिति की होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग

रायपुर: मुख्यमंत्री द्वारा भेंट-मुलाकात तथा जिलों के भ्रमण के दौरान की गई घोषणाओं और निर्देशों पर क्रियान्वयन की स्थिति की होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा नियमित रूप से की जाएगी प्रगति की समीक्षा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट-मुलाकात और जिलों के भ्रमण के दौरान की जाने वाली घोषणाओं और निर्देशों पर त्वरित अमल सुनिश्चित करने के लिए इनसे संबंधित कार्याे की प्रगति की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी। मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा नियमित रूप से वेबपोर्टल के माध्यम से क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। चिप्स द्वारा इसके लिए
https://cmghoshna.cgstate.gov.in
वेबपोर्टल तैयार किया गया है। कलेक्टर इस पोर्टल पर लॉग इन कर मुख्यमंत्री जी द्वारा उनके जिले में की गई घोषणाओं और निर्देशों की जानकारी के क्रियान्वयन की स्थिति अपडेट करेंगे। इस पोर्टल पर पुरानी घोषणाओं की प्रविष्टि पहले से की गई है। नई घोषणाओं की प्रविष्टियां मुख्यमंत्री सचिवालय से की जाएगी। कलेक्टरों को मुख्यमंत्री की घोषणाओं और निर्देशों पर अमल की अद्यतन स्थिति की प्रविष्टियां करनी होगी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान इस वेबपोर्टल को लांच किया। इस वेबपोर्टल में भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा, भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों, जिलों के भ्रमण के दौरान की गई घोषणा और जिलों के भ्रमण के दौरान दिए गए निर्देशों के चार अलग-अलग खंड बनाए गए हैं।