Advertisement

कोरिया जिले की सड़कों के संधारण कार्य में आ रही तेजी :कलेक्टर कर रहे प्रतिदिन समीक्षा

रायपुर : कोरिया जिले की सड़कों के संधारण कार्य में आ रही तेजी :कलेक्टर कर रहे प्रतिदिन समीक्षा

कोरिया जिले की सड़कों के संधारण कार्य में आ रही तेजी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार कोरिया जिले में सड़कों के संधारण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह सड़कों की संधारण कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा कर रहे हैं। वनांचलों से घिरे कोरिया जिले में सड़कें आमजनों के लिए केवल पहुँच मार्ग ही नहीं बल्कि बेहतर भविष्य का रास्ता भी तैयार करने का माध्यम है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में आमजनों के आवागमन को सुलभ बनाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्र हो या शहर, सर्वांगीण विकास की परिकल्पना को साकार करने में सड़कों का प्रमुख योगदान है। पक्के रास्तों के सहारे इन क्षेत्रों तक बुनियादी आवश्यकताओं के पहुँचने से जिले में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बीते दिनों पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाय और आरईएस विभाग की बैठक लेकर समय-सीमा में सड़कों के आवश्यक संधारण और नवीनीकरण कार्य किए जाने के सख्त निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में इन सभी विभागों द्वारा कार्यप्रगति में तेजी लाते हुए कार्य किया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर लंगेह स्वयं जिले में चल रहे सड़कों के संधारण कार्य की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा कर रहे हैं। विभागों को प्रतिदिन कार्य प्रगति की रिपोर्ट फोटो सहित साझा करने के निर्देश पूर्व में ही कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं। विभागों से मिली रिपोर्ट अनुसार पीएमजीएसवाय द्वारा सोनहत में लटमा से रावतसरई तक 10 किलोमीटर बीटी नवीनीकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इसी तरह मंझराटोला से पत्थरगवां तक बीटी नवीनीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी द्वारा बैकुंठपुर अंतर्गत चोटिया-बरदर-बैकुंठपुर-सोनहत-रामगढ़ सड़क पर बीटी नवीनीकरण, शंकरपुर-भंडारपारा सड़क पर ग्रानुलर सब-बेसकार्य, खरवत-जमनीपारा नाली निर्माण कार्य और विक्रमपुर-कर्री सड़क पर जीएसबी कार्य भी प्रगति पर है।

सड़कों के संधारण कार्य के साथ ही कलेक्टर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न निर्माण कार्यों के प्रगति की मॉनिटरिंग की जा रही है। सोनहत के ही तंजरा में सीसी रोड निर्माण में मटेरियल कलेक्शन कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर लंगेह ने सभी योजनाओं के अंतर्गत प्रगतिरत नवीनीकरण एवं संधारण कार्यों को शीघ्रता से और गुणवत्तापूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57