ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर सरकार के विरुद्ध विरोध दर्ज कराया।

शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर सरकार के विरुद्ध विरोध दर्ज कराया।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

संवाददाता- विवेक चौबे,गढ़वा : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर अपनी चार सूत्री मांगों के समर्थन में जिले के कांडी प्रखंड के सभी 99 सरकारी शिक्षक शुक्रवार को काला बिल्ला लगाकर शिक्षण कार्य किये। शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर सरकार के विरुद्ध विरोध दर्ज कराया। संघ के प्रखंड सचिव शंभु शरण ने बताया कि झारखंड के सभी शिक्षक अपनी चार सूत्री मांग के समर्थन में शुक्रवार से चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिए हैं। उनकी मांगों में शिक्षकों के लिए अन्य कर्मियों की भांति एमएसीपी को लागू करना, छठे वेतनमान की विसंगति को दूर करना, अंतर जिला स्थानांतरण की कठिनाइयों को समाप्त करना व लिपिकीय एवं गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करना शामिल है। इस बार पूरे प्रदेश के शिक्षक एकजूट हैं। यदि प्रदेश की सरकार शिक्षकों की मांग पर जल्द अमल नही करती है तो बाध्य होकर प्रदेश शिक्षक 19 नवम्बर को रांची में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। प्रदेश के शिक्षकों ने आज 4 नवम्बर से आंदोलन की शुरुआत काला बिल्ला लगाकर कर दिए हैं। काला बिल्ला लगाकर शिक्षण कार्य करने वालों में शमशाद आलम, देवेन्द्र कुमार तिवारी, अभय कुमार दुबे, गोविंद्र राम, पुरुषोत्तम कुमार द्विवेदी, बलराम पासवान, राकेश कुमार, अनिल द्विवेदी, महमूद अली, उपेंद्र राम, बैजनाथ सिंह सहित सभी शिक्षक शामिल हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!