राष्ट्रपति मुर्मू ने मिजोरम में परियोजनाओं का उद्घाटन किया
आईजोल, तीन नवंबर/ राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को मिजोरम में लड़कियों के दो छात्रावास, एक सरकारी कॉलेज और यहां भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के स्थायी परिसर सहित शिक्षा से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया।.
मिजोरम विश्वविद्यालय (एमजेडयू) के 17वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए, मुर्मू ने छात्रों से प्राप्त ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए करने का आग्रह किया। मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद पूर्वोत्तर राज्य की दो दिवसीय पहली यात्रा पर हैं।.










