Advertisement

बाढ़ आपदा से निपटने के लिए किया गया मॉकड्रिल का आयोजन

रायगढ़ : बाढ़ आपदा से निपटने के लिए किया गया मॉकड्रिल का आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राज्य एवं जिला स्तर पर बाढ़ बचाव प्रशिक्षण के लिए गत दिवस जिला प्रशासन के सहयोग से तहसील पुसौर में बाढ़ आपदा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसके तहत बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए किये जाने वाले राहत बचाव की प्रक्रिया व प्रशिक्षण आदि की मॉकड्रिल किया गया। बाढ़ आपदा से निपटने और तत्काल राहत के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रायगढ़ द्वारा पुसौर तहसील के ग्राम परसापाली, सिंगपुरी, चंघोरी, रायपाली एवं खपरापाली को इवेंट पॉइंट तय किए गए थे। जिसमें राहत व बचाव दल के अधिकारी और कर्मचारियों ने बाढ़ से प्रभावित लोगों का रेस्क्यू कर लोगों को रिलीफ कैंप तक पहुंचाने में भूमिका निभाई। इस दौरान बचाव-राहत टीम ने एक परिदृश्य तैयार किया जिसमें बाढ़ के दौरान लोगों के फंसने और नदी आदि में डूबने पर उसे खोजने का प्रदर्शन किया गया। मॉकड्रिल के दौरान आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सहित अन्य विभागों को सूचना मिलती है। भारी बारिश के कारण कुछ लोग बाढ़ में फंस गए हैं। इस पर अत्याधुनिक उपकरणों से लैस टीम घटना स्थल के लिए रवाना होती है। घटना स्थल पर पहुंच कर टीम घटना की सम्पूर्ण जानकारी लेती है और साथ ही साथ इंसिडेंट कमांड पोस्ट, हेली बेस-हेली पेड, मेडिकल ऐड पोस्ट, रिलीफ कैम्प पोस्ट तैयार गई थी। त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम अपने मोटर बोट के माध्यम से नदियों में बचाव अभियान शुरू कर देती है। बचाव दल लाइफ बॉय, लाइफ जैकेट और डीप डाइवर्स की मदद से पीडि़तों को बचाता है और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल ले आता है। डूबे हुए व्यक्तियों को बाहर निकाल कर बचाव टीम की ओर से प्राथमिक उपचार दिया गया और एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
बाढ़ आपदा प्रशिक्षण का कार्य डिप्टी कलेक्टर शिवकुमार कंवर के मार्गदर्शन में कराया गया। इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी डी.आर.रात्रे, डिस्टिक कमांडेंट बी.कुजूर सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57