Advertisement

मैनपुर- मैनपुर क्षेत्र में हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाने के बाद पहुंचा पहाड़ी गांव आमामोरा जंगल

रिखीराम नागेश ब्यूरो चीफ/ गरियाबंद/पिछले एक सप्ताह तक तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर के आसपास 15 हाथियों के दल जमकर उत्पात मचाने के बाद आज मंगलवार शाम 05 बजे उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के बफर जोन एरिया वन परिक्षेत्र कुल्हाडीघाट के आमामोरा पहाडी जंगल में पहुच गया है,

ज्ञात हो कि पिछले एक सप्ताह से हाथियों का दल मैनपुर नगर व नेशनल हाईवे के साथ आसपास के गांव में जमकर उत्पात मचाया, दो दर्जन से ज्यादा किसानों के धान के फसलो को पुरी तरह से रौंद डाला और तो और खेतो में बने झोपडियो किसानों के टयुबवेल, पाईपलाईन को तोड डाला हाथियों के दल में एक बहुत ही छोटो नन्हा शावक है, जिसके चलते यह हाथियों का दल काफी आक्रमक है और हमेशा हाथियों का दल उस नन्हे शावक को चारो तरफ से घेरकर एक सुरक्षा घेरा में अपने साथ रखे नजर आए,इस दौरान हाथियों के दल ने मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम ढोलसरई के एक युवक की जान भी ले लिया तथा मैनपुर तहसील मुख्यालय नगर के बेहद करीब पहली बार हाथियों का दल पहुच गया था .

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मैनपुर हाथियों के दल पहुचने के कारण हाथी दल के दो वाहन भी पहली बार मैनपुर लाया गया जो लगातार हाथियों के हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे धीरे धीरे हाथियों का दल ग्राम सिंहार के बाद ग्राम डडईपानी पहुचा और आज मंगलवार को शाम 05 बजे के आसपास आमामोरा पहाडी के उपर हाथियों का दल पहुच चुका है हाथियों का दल दोपहर 03 बजे के आसपास आमामोरा के तरफ जैसे ही पहुचे तो ग्रामीणाें के द्वारा तेन्दुपता तोडाई कर वापस लौट रहे थे, ग्रामीणों ने अचानक रास्ते में हाथियों के दल को देखा तो तेन्दुपत्ता को फैंककर जान बचाने घर के तरफ भागे बहरहाल हाथियों के द्वारा ग्रामीणों को कोई नुकसान नही पहुचाया गया लेकिन हाथियों का दल पहाडी गांव आमामोरा पहुच चुका है और यहा से ओडिसा सोनाबेडा जंगल क्षेत्र लगा हुआ है, जिससे यह उम्मीद लगाई जा रही है कि यह हाथियों के दल कुछ दिन यहा रूकने के बाद ओडिसा सोनाबेडा अपने क्षेत्र के तरफ चले जायेंगे ।

क्या कहते है वन अफसर
वन विभाग के एसडीओ राजेन्द्र प्रसाद सोरी ने बताया कि हाथियों का दल आज पहाडी गांव आमामोरा के जंगल में पहुच चुका है और वन विभाग द्वारा लगातार हाथियों के गतिविधियों पर नजर रखे हुए है ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47