Advertisement

मैनपुर देवभोग क्षेत्र में रोज 8 घंटे की बिजली कटौती से लोग हो रहे परेशान | खून के आंसू रुला रही है बिजली

रिखीराम नागेश ब्यूरो चीफ/ गरियाबंद / विगत 15 साल तक छत्तीसगढ़ में भाजपा का शासन काल था तब भाजपा के चहेते बिजली विभाग के अधिकारी नेताओं की कृपा से विभाग के बड़े पदों में कब्जा जमा कर बैठे हुए थे | परन्तु वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बन गयी परन्तु भाजपा के चहेते अधिकारी अभी भी बिजली विभाग के बड़े पदों में बैठे हुए है और भाजपा के इशारे पर कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए बहुत भारी बिजली कतुती कर रहे है | छत्तीसगढ़ राज्य तो सरप्लस बिजली वाला राज्य है यहाँ बिजली को कोई कमी नहीं है फिर भी 8 से 10 घंटे की बिजली कटौती किया जा रहा है जिसका एक ही कारण है की भाजपा के चहेते अधिकारी बिजली विभाग के बड़े पदों में बैठे हुए है जो कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए बहुत भारी बिजली कटौती कर रहे है |

मैनपुर देवभोग क्षेत्र में रोज 8 घंटे की बिजली कटौती की जा रही है

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

मैनपुर देवभोग क्षेत्र में रोज 8 घंटे की बिजली कटौती की जा रही है | बिजली विभाग ने इसे लोड सेडिंग का नाम दिया है जिसमे 3 – 3 घंटे की दो पाली में घोषित कटौती तथा चार बार आधा – आधा घंटा का अघोषित कटौती की जायेगी | बिजली विभाग के द्वारा मैनपुर देवभोग क्षेत्र में 8 घंटे की बिजली कटौती किये जाने पर लोगो ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बिजली विभाग के विरुद्ध बड़े आन्दोलन करने की बात कही है | उन्होंने कहा की 8 घंटे का बिजली कटौती किया जाना मैनपुर देवभोग के क्षेत्रवासियों पर अत्याचार और अन्याय है क्योकि बिजली मुलभुत आवश्यकता है | मैनपुर देवभोग क्षेत्र के लगभग 150 ग्रामो मे बिजली बंद होने से लोग बेहद परेशान हो गये है और बिजली व्यवस्था कब सुचारू होगी बताने वाला कोई नही है | लचर विद्युत व्यवस्था के कारण क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है | जल्द ही कुछ दिनों में आन्दोलन की रूपरेखा बना लिया जाएगा |

व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, सरकारी कार्यालयों में भी काम ठप्प

मैनपुर देवभोग क्षेत्र में 8 घंटे की बिजली कटौती होने से विद्युत आधारित व्यवसाय हालर मिल फोटो कापी, इलेक्ट्रानिक दुकाने पूरी तरह प्रभावित हो गई है तो वहीं सरकारी कार्यालयो मे भी अब कम्प्यूटर के माध्यम से सरकारी कार्य किया जाता है लेकिन बिजली बंद होने से सरकारी कार्य भी बाधित हो रहा है। बैंको मे किराये के जनरेटर लाकर जैसे तैसे कार्य किया जा रहा है तो लंबे समय से बिजली बंद होने से संचार व्यवस्था जहां एक ओर ठप्प सी हो गई है तो लोगो के मोबाइल की बैटरी के चार्ज खत्म हो जाने से लोग एक दूसरे से संपर्क नही कर पा रहे है और क्षेत्र के लोग संचार माध्यम से भी कट कर रह गये है। दुकानदार शाम होते ही लालटेन और मोमबत्ती के सहारे व्यवसाय करने मजबूर हो रहे है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05