Advertisement

स्वामी आत्मानंद शा.अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 16 नवम्बर को

रायगढ़ : स्वामी आत्मानंद शा.अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 16 नवम्बर को

पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल के प्रथम तल में होगी साक्षात्कार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिला शिक्षा अधिकारी, रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के अंगे्रजी एवं हिन्दी माध्यम में कुल 56 रिक्त पदों को प्रतिनियुक्ति के माध्यम से पूर्ण किये जाने हेतु प्रतिनियुक्ति के इच्छुक रायगढ़ जिले व छत्तीसगढ़ के अन्य जिले (अनुसूचित क्षेत्र को छोड़कर)के शासकीय सेवा में कार्यरत शिक्षकों/कर्मचारियों के लिए साक्षात्कार 16 नवम्बर 2022 को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल के प्रथम तल में आयोजित की जाएगी। अंग्रेजी माध्यम हेतु आवेदक को अंग्रेजी माध्यम में अध्यापन में दक्ष होना अनिवार्य है। आवेदक को निर्धारित प्रारूप मेें प्रतिनियुक्ति हेतु सहमति पत्र के साथ वरिष्ठता सूची जिसमें प्रथम पृष्ठ, वह पृष्ठ जिसमें कर्मचारी का नाम हो व अंतिम पृष्ठ अथवा संविलियन आदेश की छायाप्रति संलग्र किया जाना अनिवार्य होगा। अन्य जिले के कर्मचारियों को सहपत्रों के साथ अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
प्रतिनियुक्ति हेतु जिन पदों पर भर्ती की जानी है, इनमें व्याख्याता हिन्दी पद के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोतरा में 1, कोड़ातराई में 2 एवं सारंगढ़ में 1 पद रिक्त है। इसी तरह व्याख्याता संस्कृत के लिए पुसौर, खरसिया एवं तमनार में एक-एक पद, व्याख्याता रसायन के लिए लैलूंगा में एक पद अंग्रेजी माध्यम, व्याख्याता भौतिकी के लिए कोड़ातराई में एक पद, व्याख्याता सामा.अध्ययन के लिए रायगढ़, तमनार एवं कोड़ातराई में एक-एक पद सभी अंग्रेजी माध्यम में, व्याख्याता वाणिज्य के लिए कोड़ातराई में एक पद, व्याख्याता राजनीति/इतिहास के लिए धरमजयगढ़, घरघोड़ा, कोड़ातराई, बरमकेला एवं सारंगढ़ में एक-एक पद, व्याख्याता भूगोल/अर्थशास्त्र के लिए कोड़ातराई में एक पद, उ.व.शिक्षक विज्ञान/कला के लिए पुसौर, लैलूंगा एवं सारंगढ़ में एक-एक पद कला, उ.व.कृषि के लिए घरघोड़ा में एक पद, प्रधान पाठक प्रा.शाला के लिए पुसौर में एक पद अंग्रेजी माध्यम में, सहा.शि.अंग्रेजी माध्यम के लिए कोड़ातराई में 2 पद, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला के लिए तमनार, लैलूंगा एवं बरमकेला में एक-एक पद, सहायक ग्रेड-2/3 के लिए कोड़ातराई, तमनार एवं लैलूंगा में एक-एक पद तथा भृत्य के लिए पुसौर में 2 पद, खरसिया में 2, तमनार में 3, घरघोड़ा में 4, लैलूंगा में 3, धरमजयगढ़ में 2, कोतरा में 3, कोड़ातराई में 2 एवं सारंगढ़ में 3 पद रिक्त है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57