Advertisement

जशपुरनगर : जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने जशपुरवासियों को 1 करोड़ 50 लाख की लागत से आक्सीजन जनरेटर प्लांट की दी सौगात : वर्चुअल के माध्यम से प्लांट का हुआ शुभांरभ

प्रभारी मंत्री ने जिले के पुराने एम्बुलेंसको सुधारने के लिए खनिज न्यास निधि मद में 15 लाख की स्वीकृति प्रदान की

बगीचा विकासखड के डुमरकोना में आकाषीय बिजली से मृत्यु हुए परिजनों को 25-25 हजार रुपए देने की घोषणा
बागबहार के स्वास्थ्य केन्द्र में चीर घर बनाया जाएगा
संकट की इस घड़ी में सभी का सहयोग सराहनीय और प्रषंसनीय है सभी का धन्यवाद -प्रभारी मंत्री श्री भगत

जषपुरनगर 006 मई 2021.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत ने वर्चुअल माध्यम से जिला अस्पताल के डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में स्थापित  किए गए एक करोड़ 50 लाख की लागत से आक्सीजन जनरेटर प्लांट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जरूरत मंद मरीजों के लिए कोरोना काल में यह संजीवनी का काम करेगी और तत्काल इस प्लांट के माध्यम से आक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगीं वर्चुअल से पत्थलगांव विधायक श्री रामपुकार सिंह, संसदीय सचिव और कुनकुरी विधायक श्री यू डी मिंज, जशपुर विधायक श्री विनय भगत, कलेक्टर श्री महादेव कावरे, जिला पंचायत सीईओ श्री के एस मंडावी, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी श्री डाॅं पी सुथार, सागर यादव, शशी भगत,  प्रमोद गुप्ता, मुरारी अग्रवाल और जनप्रतिनिधिगण सहित जिला प्रशासन के अधिकारीगण वर्चुअल से सीधे जुड़े थे ।
प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत ने जनप्रतिनिधियों सभी  विधायक  जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने  कहा कि कोरोना संक्रमण की सुरक्षा को लेकर सभी सजग और गंभीर है सभी पूरी मेहनत से अपनी अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं और जरूरत मंद मरीजों के लिए जहां बेड की आवश्यकता है, आक्सीजन की आवश्यकता, दवाई की आवश्यकता है एम्बुलेंस की आवश्यकता है लोगों के लिए आपूर्ति की जा रही हैं । उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही हम कोरोना की जग को बड़ी जल्दी जीत लेंगे। उन्होंने कहा कि सभी का योगदान प्रशंसनीय है।
वर्चुअल से कलेक्टर श्री महादेव कावरे मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी श्री डाॅ पी सुथार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे संसदीय सचिव और कुनकुरी विधायक श्री यूडी मिंज ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि आज जिले वासियों को आक्सीजन जनरेटर प्लांट की सौगात मिली है और मरीजों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा । उन्होंने प्रभारी मंत्री से जिले में पुराने 11 एम्बुलेंस के मरम्मत की मांग की ताकि कोरोना काल में मरीजों को उसका लाभ दिया जा सके । प्रभारी मंत्री ने खनिज न्याय निधि से 11 पुरानी एम्बुलेंस को सुधारने के लिए 15 लाख की स्वीकृति दी । पत्थलगांव विधायक श्री रामपुकार ने अपने उदबोधन में कहा कि कोरोना के संकट की इस घड़ी में सब मिलकर कार्य कर रहे सभी बधाई के पात्र हैं । इनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है । उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया ।
जशपुर विधायक श्री विनय भगत वर्चुअल माध्यम से बगीचा विकास खंड के गांव डूमरकोना से जुड़े थे । उन्होंने जशपुर जिले में कोरोना संक्रमण के दौरान इतनी कम अवधि में आक्सीजन जनरेटर प्लांट की शुरूआत करने के लिए प्रभारी मंत्री और जिला प्रशासन का धन्यवाद किया । उन्होंने इस दौरान बगीचा गांव डूमरकोना  विकास  प्राकृतिक आपदा आकाशीय बिजली मृत्यु हुए दीपक और रूपेन्द्र के पिता देवनाथ को चार चार लाख के मान से 8 लाख रूपए और श्री नन्दलाल के पिता पोकुल को 4 लाख कुल 12 लाख की सहायता राशि का चेक सोपा और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया गया है।
प्रभारी मंत्री ने आकाशीय बिजली से मृत्यु हुए परिजनों को 25-25 हजार रुपए देने को घोषणा की एंव परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की साथ ही बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए खनिज न्याय निधि से मरीजों के लिए 5 आईसीयू बैड बनाने के लिए स्वीकृत दी गई। पत्थलगांव विकास खंड में बागबहार के स्वास्थ्य केन्द्र के लिए चीर घर बनाने के लिए स्वीकृत दी गई है।  एमसीएच भवन में स्थापित किए गए इस ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट  की क्षमता 88 जम्बो सिलेंडर की ऑक्सीजन क्षमता के बराबर है। जिससे हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को 24 घंटे ऑक्सीजन की पूर्ति कि जाएगी।   कलेक्टर ने प्लांट प्लांट के सुचारू संचालन के लिए  कर्मचारियों की नियुक्ति  कर उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन श्री कृष्ण दत्त अग्निहोत्री ने बताया कि प्लांट स्थापना का कार्य पूर्ण हो गया है। साथ ही प्लांट को निर्बाध बिजली की आपूर्ति हेतु  डीजल जनरेटर सेट भी लगाया गए है। जिससे उत्पादित ऑक्सीजन का सीधा आपूर्ति हॉस्पिटल में भर्ती मरीजो तक किया जाएगा एवं उन्हें 24 घंटे ऑक्सीजन मरीजों को मिलेगी  स्थापित ऑक्सीजन प्लांट में , 420 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले संयंत्र से प्रतिदिन 88 सिलेंडर ऑक्सीजन(अनुमानित) की आपूर्ति होगी। इस संयंत्र की लागत लगभग एक करोड़ 50 लाख अनुमानित है। इस संयंत्र से प्राप्त ऑक्सीजन 44 सामान्य बेड पेशेंट या 22 आईसीयू बेड पेशेंट को सुविधा मिल सकेगी। वर्तमान में कोविड-19 के जिला चिकित्सालय परिषर में एमसीएम विंग के 75 बेड जिसमें 09 बेड आईसीयू , 4 बेड एचडीयू, 60 बेड आॅक्सीजन से युक्त है, इसके अतिरिक्त् 21 आॅक्सीजन जनरेषन प्लांट स्थापित होने से प्रतिदिन रायगढ़ जिले से आॅक्सीजन सिलेंटर भरे जाने के लिए जाना पड़ता था। वह भार में कमी हो जावेगी।
कोविड 19 के तहत् जिले में 1190 बेड स्थापित किए गए है। जसमें से 14़6 बेड आॅक्सीजन युक्त है। डीएमएफ से 80 आॅक्सीजन कंसेटेटर खरीदी गई है। एवं कोविड केयर सेंटर को दिए गए है। इसी प्रकार  से 40 आॅक्सीजन कंसेटेटर आज ही स्वस्थ्य डिजीटल हेल्थ फाउंडेषन बैंगलोर से प्राप्त हो गए है, जिन्हें भी कोविड केयर सेंटरों के लिए भेजे जा रहे है। डीएम एफ से 600 नग आॅक्सीजन सिलंेडर खरीदने की कार्यवाही प्रचलित  है। वर्तमान में 305 आॅक्सीजन सिलेंडर जिले में उपलब्ध है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57