Advertisement

जशपुरनगर : जिले के आठों स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र अंमत्रित

जशपुरनगर 06 मई 2021जिले के सभी आठों शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम  विद्यालयो मे प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है । विदित हो कि जिले के सभी विकास खंडों में एक- एक अंग्रेजी माध्यम  के कक्षा पहली से बारहवीं तक का विद्यालय प्रारंभ हो रहा है । ये विद्यालय इस प्रकार हैंरू  स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा,  नवीन आदर्श विद्यालय जशपुर,  पतराटोली  (विकासखंड दुलदुला), बालक उ0 माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी , बालक उत्तर  माध्य0 विद्यालय कांसाबेल, बालक उ0 माध्य0 विद्यालय पत्थलगांव, बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगीचा एवं हाई स्कूल फरसाबहार।   प्रत्येक  विद्यालय में प्रत्येक कक्षा में 40 सीट निर्धारित है। जशपुर में  स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम नवीन आदर्श विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया पहले से ही प्रारंभ हो चुकी है जिसमें इस वर्ष केवल कक्षा पहली में 40 सीट है  एवं कक्षा 4 थी, 5 वीं एवं 6 वीं की एक -एक सीट में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आंमत्रित किये गये है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

                इस बारे में जानकारी देते हुए  जिला शिक्षा अधिकारी एन. कुजूर ने बताया कि छ.ग. शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत जशपुर  जिला मे  कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन में संचालित  सभी आठों शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में कक्षा 1 ली से बारहवीं तक प्रत्येक कक्षा में निर्धारित 40 सीट में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र ऑनलाइन तथा ऑफलाइन मोड मे आमंत्रित किये गये है । प्रवेश हेतु ऑफलाइन  आवेदन पत्र दिनांक 7 मई 2021 से सभी संबंधित विद्यालयों मे एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यालयीन समय में निशुल्क प्राप्त कर सकते है। भरे हुए आवेदन पत्र दिनांक 31 मई 2021 को कार्यालयीन समय तक विद्यालय में आवश्यक कागजात के साथ जमा करना होगा। कक्षा 1 ली हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों में से लाॅटरी के माध्यम से बच्चों का चयन किया जायेगा। आवेदन पत्र के साथ निवास, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं फोटो लगाना होगा। नियमानुसार विद्यालय से 1 किलो मीटर की परिधि में निवासरत बच्चें ही कक्षा पहली से पांचवी तक में चयन हेतु पात्र होगें। इसी प्रकार से कक्षा छठवीं से आठवीं मे उन बच्चों का चयन में प्राथमिकता होगी जो विद्यालय से 3 किलोमीटर की परिधि में निवासरत है । कक्षा नौवीं और दसवीं के लिए 5 किलोमीटर की परिधि में निवासरत बच्चों को और कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं में 7 किलोमीटर की परिधि में निवासरत बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी । कक्षा पहली के अलावा अन्य कक्षाओं में प्रवेश हेतु  आवेदक को पिछली कक्षा की छमाही परीक्षा की अंक सूची, निवास, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं फोटो लगाना होगा। इन कक्षाओं में विद्यार्थी का चयन पिछली कक्षा में प्राप्त अंको के प्रावीण्य सूची के आधार पर किया जायेगा।कक्षा 1 ली मे प्रवेश हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच उपरांत पात्र विद्यार्थियों में से अभिभावकों की उपस्थिति में लाटरी के माध्यम से चयन किया जायेगा।
प्रत्येक कक्षा में 50ः सीट बालिकाओं के लिए आरक्षित रहेगा। बालिकाओं के सीट रिक्त होने की स्थिति में बालकों को प्रवेश दिया जा सकेगा। 50ः आरक्षित बालिकाओं की सीट में से आर्थिक रूप से कमजोर एवं आरक्षित वर्ग के बच्चों  को प्राथमिकता दी जाएगी । आर्थिक रूप से कमजोर एवं बीपीएल परिवार के पालकों के बच्चों को प्रवेश में 25ः का आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। प्रवेश हेतु ऑनलाइन लिंक भी विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से पलकों को उपलब्ध कराया जाएगा जिसे भरकर अपना आवेदन पत्र जमा करा सकते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57