Advertisement

जशपुरनगर : विकासखण्ड पत्थलगांव के सिविल हॉस्पिटल एवं कोतबा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक-एक संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस के संचालन की दी गयी अनुमति

जशपुरनगर 05 मई 2021संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर द्वारा  जशपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्र में 2 नग 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस के संचालन की अनुमति संचालक जय अम्बे इमरजेंसी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को अनुमति प्रदान की गई है। जिसके अंतर्गत जशपुर जिले के विकासखण्ड पत्थलगांव के सिविल हॉस्पिटल एवं कोतबा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आपातकालिन सेवा के लिए एक-एक 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस के संचालन की अनुमति  प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में शासन द्वारा क्रय किये गए संचालन योग्य पुराने 40 नग 108 संजीवनी एक्सप्रेस सेवा का संचालन राज्य के विभिन्न जिलों के दूरस्थ क्षेत्रो में करने के निर्देश दिए है। जिससे दूरस्थ क्षेत्र के गंभीर मरीजो को चिकित्सा सुविधा के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जल्द से जल्द पहुँचाया जा सके।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57