Advertisement

विभिन्न ग्रामों में आयोजित राजस्व शिविर में 455 प्रकरण हुए निराकृत

मुंगेली : विभिन्न ग्रामों में आयोजित राजस्व शिविर में 455 प्रकरण हुए निराकृत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले के सभी तहसीलों के विभिन्न ग्रामों में 28 नवम्बर से राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राजस्व अमलों द्वारा शिविर में प्राप्त प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण कर आमजनों को राहत पहुॅचाई जा रही है। संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि राजस्व शिविर के दूसरे दिन आज ग्राम भस्करा, रहंगी, तेलीखाम्ही, डिंडौरी, कारीडोंगरी, खपरीकला, सिलतरा, सेंदरी, मुण्डादेवरी, मोहभट्ठा, देवरी, कपुवा, सोढ़ी (नि), पुछेली, किरना और डिघोरा सहित अन्य ग्रामों मंे राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। जहाॅ फौती, नामांतरण, सीमांकन, किसान-किताब, धान खरीदी से संबंधित रकबा संशोधन, आय, जाति, निवास, आर.बी.सी. 6-4, डिजिटल हस्ताक्षर, अभिलेख में त्रुटि सुधार आदि के 493 प्रकरण प्राप्त हुए जिसमें से 455 प्रकरण का मौके पर ही निराकरण किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57