Advertisement

रायगढ़ : जिले में 4 लाख से अधिक लोगों को लग चुका है कोविड का टीका

कोरोना संक्रमित हो गये है तो कितने दिन बाद लगवा सकता है टीका, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.भानू पटेल ने दी जानकारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रायगढ़, 6 मई2021/ कोविड संक्रमण से सुरक्षा के लिये टीकाकरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कोविड का टीका लगवाने से शरीर को कोरोना वायरस के संक्रमण से लडऩे में सक्षम होता है। जिले में व्यापक स्तर पर कोरोना का टीकाकरण किया जा रहा है। अब तक तकरीबन 4 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाये जा चुके है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.भानु पटेल ने बताया कि टीकाकरण से हेल्थ केयर वक्र्स फ्रन्ट लाईन कोरोना वारियर्स को संक्रमण की इस दूसरी लहर में अपना काम करने के लिये मजबूती मिल रही है। उन्होंने सभी पात्र लोगों से अपील की है कि कोविड टीकाकरण केा लेकर किसी प्रकार की अफवाहों या भ्रांतियों से दूर रहे व टीकाकरण जरूर करवायें। इस दौरान उन्होंने संक्रमित हो जाने के बाद भी टीकाकरण करवाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। जिसके तहत उन्होंने बताया कि जो लोग कोविड-19 बीमारी से पीडि़त हो गए हैं, उनको भी कोविड-19 वैक्सीन का दोनों खुराक लेना अनिवार्य है, जिससे उसके शरीर में पर्याप्त एवं अधिक अवधि के लिए प्रतिरोधक क्षमता पैदा हो सके। ऐसे लोग कोविड-19 हेतु पॉजिटिव रिपोर्टिंग के 28 दिन बाद वैक्सीन लगवा सकते हैं। द्वितीय डोज के लिए दो डोज के बीच निर्धारित न्यूनतम अंतराल को-वैक्सीन हेतु 28 दिन तथा कोविशील्ड हेतु 42 दिन का होना चाहिए।
कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज लेने के बाद यदि कोई कोरोना से पीडि़त हो जाता है, तब भी उसको दूसरा डोज लेना अनिवार्य है, जिससे उसके शरीर में पर्याप्त एवं अधिक अवधि के लिए प्रतिरोधक क्षमता पैदा हो सके। पॉजिटिव आने के न्यूनतम 28 दिन बाद द्वितीय डोज वैक्सीन लगा सकते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57