Advertisement

गरियाबंद : भाजपा मंडल गोहरापदर के कार्यकर्ताओं ने बंगाल की ममता सरकार के खिलाफ दिया धरना।

रिपोर्ट-रिखीराम नागेश ब्यूरो चीफ/गरियाबंद/भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाह्न पर पूरे देश में बंगाल की ममता सरकार के हिंसा वादी विचारधारा के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा हैं इस दौरान भारतीय जनता पार्टी गोहरापदर मंडल के कार्यकर्ताओं ने अपने घरों के बाहर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही ममता सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।क्षेत्रीय विधायक डमरूधर पुजारी ने ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल में नंदीग्राम विधानसभा से ममता बनर्जी की हार हुई है इस वजह से वह बौखला कर पूरे बंगाल प्रदेश भर में बीजेपी के कार्यकर्ता,बीजेपी के समर्थकों और वरिष्ठ नेताओं के ऊपर में हमला करवा रही है।

पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी ने कहा कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के बाद से ही बंगाल प्रदेश में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर जानलेवा हमले किए जा रहे हैं उनके साथ अत्याचार किया जा रहा है।भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला गरियाबंद के अध्यक्ष योगीराज माखन कश्यप ने कहा कि बंगाल की ममता सरकार की विचारधारा में अत्याचार और अशांति है बीते दो कार्यकाल के दौरान भी बंगाल में हिंसा की कई घटनाएं सामने आती रही हैं और अभी भी यह निरंतर जारी है भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चुनावों में दी गई टक्कर से बौखला कर ममता बनर्जी हिंसा पर उतारू हो चुकी है।
भारतीय जनता पार्टी गोहरापदर मंडल के अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने कहा कि बंगाल की तृणमूल सरकार घुसपैठिए गुंडे और हैवान तृणमूल कांग्रेस की यही पहचान इस वाक्य को चरितार्थ करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर हमले कर रहे हैं उनके साथ अत्याचार किया जा रहा है महिला कार्यकर्ताओं के साथ बदतमीजी की जा रही है साथ ही भारतीय जनता पार्टी के दफ्तरों को जलाया जा रहा है वरिष्ठ नेताओं के काफिले पर हमले किए जा रहे हैं यह ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की हिंसा युक्त विचारधारा को दर्शाता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

धरना प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रुप से किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बोधनराम नायक, व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय पांडे,अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन मांझी,हलमन धुर्वा,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष निर्भय सिंह ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा केनुराम यादव,जिला महामंत्री जयराम साहु,जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ संजय दुबे,जनपद अध्यक्ष नुरमती मांझी,जिला कार्यसमिति सदस्य संजुक्ता दास,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रुति ध्रुवा,हेमादी बाई मांझी,भाजपा मंडल महामंत्री तानसिंह मांझी,मोहित राम यादव,मंडल कोषाध्यक्ष सोभित राम ध्रुवा, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप ध्रुवा, आनंद यादव,किसान मोर्चा प्रचार प्रसार मंत्री अश्विनी अवस्थी,युवा मोर्चा जिला प्रचार प्रसार मंत्री चंद्र प्रकाश साहू,मंडल कार्यसमिति सदस्य अनिल अग्रवाल,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जय अवस्थी,पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष लम्बोदर साहु,अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेख सलाबुद्दीन,अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपचंद कश्यप, अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लयसिंग नागेश, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन मरकाम,अजा मोर्चा मंडल महामंत्री बेनुराम नागेश,अनंत नारायण तिवारी,मनीष सिन्हा, अविनाश बाघे,आयुष दुबे,हर्ष जैन,गुनसागर यादव,वेदप्रकाश सोनवानी,गणेश राम नागेश,बबेश मांझी,क्षितिजनारायण(अमन)तिवारी,वेदमल पाड़े, विनोद हरपाल आदि कार्यकर्ताओं ने अपने घर के पास सोशल डिस्टेंस और धारा 144 का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन किया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05